Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में शराब ठेके पर युवक पर जानलेवा हमला:आरोपी गिरफ्तार नहीं, ग्रामीणों में रोष, SSP से न्याय की गुहार

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इघरी में शराब के ठेके पर हुए विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घायल युवक का उपचार जारी है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में पीड़ित धमेंद्र पुत्र रविंद्र कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि मार्च 29 की रात उसका भाई अमित गांव उनाली स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर शराब लेने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद सेल्समैन राहुल और उसके साथी मिंटू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राहुल और मिंटू ने अमित पर लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने जातिसूचक गालियां भी दीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। धमेंद्र ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों में भी रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों राहुल व मिंटू को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    60 लाख का गुटका-स्प्रिट नष्ट:कानपुर में चकेरी पुलिस ने चलाया विनष्टीकरण अभियान
    Next Article
    वाराणसी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू:अगले वर्ष से MBBS में होंगे 150 दाखिले, 198 बेड का होगा यह मेडिकल कालेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment