Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत:मिर्जामुराद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर, इलाज के दौरान मौत

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जामुराद में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाइक सवार अमित कुमार सिंह की मौत हो गई। रूपापुर गांव के पास हाईवे के सर्विस रोड पर उनकी पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल अमित को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना सोमवार रात करीब नौ बजे हुई। अमित कुमार सिंह वाराणसी से कछवांरोड की तरफ जा रहे थे। रूपापुर गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे लगे तार और पत्थर के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर एसआई धीरज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से घायल अमित को खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन अमित को लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित कुमार सिंह पूरे गांव (मिर्जामुराद) निवासी अरविंद कुमार सिंह के पुत्र थे। वह वाराणसी में एक कंपनी में सेल्स बैटरी का काम करते थे। अमित अपने पिता की इकलौती संतान थे और उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। परिजनों में गहरा दुख है।राहगीरों ने बताया कि अमित ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन खंभे से टकराने के बाद हेलमेट काफी दूर जा गिरा और उनका सिर सीधे खंभे से टकराया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में मजदूर से मारपीट का VIDEO:बीच सड़क में बाल खींचकर मारा, एक आरोपी हिरासत में
    Next Article
    लखनऊ रोडवेज भर्ती का दूसरा दिन, चयन प्रक्रिया जारी:अवध बस स्टेशन पर तीन दिन चलेगा भर्ती अभियान, 250 पद भरे जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment