Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में मजदूर से मारपीट का VIDEO:बीच सड़क में बाल खींचकर मारा, एक आरोपी हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के डोला गांव में एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह घटना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव की है। पीड़ित फिरोज अपने परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके करता है। वह दुकान पर सामान लेने जा रहा था, तभी गांव के दो व्यक्तियों ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर मारपीट की। मारपीट के बाद फिरोज को जमीन पर घसीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। पीड़ित फिरोज ने पुलिस से शिकायत करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में नवरात्रि के छठे दिन:मां कात्यायनी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
    Next Article
    वाराणसी में खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत:मिर्जामुराद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment