Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में हत्या पर कांग्रेस-सपा का लॉ-एंड-आर्डर पर सवाल:सपा का आरोप हत्याओं की आग में जल रहा UP, अजय राय बोले- जंगलराज का नव निर्माण

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या के बाद सपा और कांग्रेस समेत विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी की है। राजनीतिक बयानबाजी और आरोपों की सियासत तेज हो गई है। सपा और कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीएम से जवाब मांगा है। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ हमले में कहा कि यूपी हत्याओं की आग में जल रहा है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में दिनदहाड़े वारदात को लेकर यूपी सरकार की कानून व्यवस्था को विफल और अपराधियों को बेखौफ बताया। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह सरकार के नौ साल का नव निर्माण नहीं बल्कि ध्वस्त कानून व्यवस्था का प्रमाण है। सोशल मीडिया पर सरगर्मियां तेज होने के बाद लखनऊ-दिल्ली से फोन घनघनाने लगे हैं। अब पढ़िए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणी… अजय राय ने कहा, प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र में आज अभी योगी जी ने नौ वर्ष और नव निर्माण दिवस बताया है और नव निर्माण का नमूना आप देख लो सामने आपके आ गया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जो सबसे प्रतिष्ठित हमारे बनारस का उदय प्रताप महाविद्यालय है वहां पर आज प्रिंसिपल के सामने गोली मार दी जा रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल के सामने गोली मारी जा रही है। इससे बड़ा कानून व्यवस्था का ध्वस्त का प्रमाण क्या हो सकता है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पूरी तरीके से जंगलराज चल रहा है और ये पूरे प्रदेश के अंदर है। प्रधानमंत्री जहां से आते हैं नरेंद्र मोदी जी चुनकर वहां ये स्थिति है सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज के अंदर प्रिंसिपल के सामने गोली मार दी जाती है और ये अभी नौ वर्ष या नौ निर्माण या नौ वर्ष मना रहे हैं। नौ साल के नव निर्माण ये पूरी तरीके से केवल जुमलेबाजी, झूठी और जंगलराज चल रहा है। लोगों की हत्याएं हो रही हैं, लोग परेशान हैं। तत्काल सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए और तत्काल निर्णय लें, एक ऐसा कठोर निर्णय लें कि इसकी पुनरावृत्ति इसके पहले भी यूपी कॉलेज में घटना हो चुकी है। इसके पहले की घटना अभी कुछ साल पूर्व यूपी कॉलेज के अंदर घटना घटी है। ये दूसरी घटना है। तत्काल कठोर से कठोर कार्रवाई करें और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जो घटना नहीं रुक पा रही है वो समझते हैं पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर बुरा हाल है, जंगलराज है। समाजवादी पार्टी बोली- हत्याओं की आग में जल रहा यूपी ! प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, अत्यंत दुखद। मुख्यमंत्री बिष्ट और उनकी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था सँभालने में विफल हो चुकी है, अपराधी बेखाफ़ हैं। प्रदेश को जुर्म की खाई से निकालना है तो भाजपा को हराना है। UP कांग्रेस का सवाल- “काशी का युवा खून से लथपथ, मोदी जी, क्या यही है आपका विकास पथ?” बनारस की गलियों में अब आस्था की गूँज नहीं, गोलियों की तड़प सुनाई दे रही है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 'यूपी कॉलेज' में दिनदहाड़े एक छात्र की 4 गोलियां मारकर हत्या कर देना, उत्तर प्रदेश की तथाकथित 'चाक-चौबंद' कानून-व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा है। जवाब दीजिए मोदी जी—आपकी काशी लहूलुहान क्यों है? 2026 में भी क्या प्रदेश की जनता को वही 'जंगलराज' देखना था जिसे खत्म करने के दावे 2014 से किए जा रहे हैं? क्लासरूम के बाहर खून से लथपथ पड़ा छात्र और कैंपस में फैला आतंक चीख-चीख कर पूछ रहा है कि क्या सत्ता की प्राथमिकता केवल चुनाव जीतना है, या युवाओं की जान की भी कोई कीमत है?
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बाल श्रम, भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान:पुलिस ने लोगों को जागरूक किया, कानूनों की जानकारी दी
    Next Article
    मुरादाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश:तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, लोगों को उमस से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment