Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन:मजदूर छेनी-हथौड़ा से तोड़ रहे मकान-दुकान, 200 पुलिसकर्मी तैनात; ड्रोन से निगरानी

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के दालमंडी में सोमवार को भी दूसरे दिन सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। PWD, पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में बुलडोजर से मकानों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। वहीं जहां बुलडोजर नहीं पहुंच पा रहा है। वहां पर मजदूर भी छेनी-हथौड़ा लेकर मकानों और दुकानों को तोड़ रहे हैं। करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इससे पहले रविवार को 30 दुकानों और मकानों को तोड़ा गया था। दरअसल, दालमंडी शहर की बड़ी प्राचीन गली है। वर्तमान समय में इस सड़क की चौड़ाई तीन से चार मीटर से बढ़ाकर 17.4 मीटर तक किए जाने का प्रोजेक्ट है। इसके लिए दालमंडी में स्थित 186 दुकान, मकान व इसी में 6 मस्जिद भी है। यह चौड़ीकरण की जद में आ रही है, यही कारण है कि इनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें तमाम दुकानें ऐसी हैं जो पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी और कुछ दुकानें और मकान काफी हद तक टूट जाएंगी। 2 तस्वीरें देखिए… नए लुक में दिखेगी दालमंडी की सड़क दालमंडी गली की सड़क आने वाले दिनों में नए लुक में दिखेगी। इसके माडल सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है। जब PM नरेंद्र मोदी वाराणसी के 51वें दौरे पर प पहुंचे थे तो उन्होंने ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर यह सड़क है, इसे अब 60 फीट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फीट की सड़क रहेगी और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी होगी। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत भी मिलेगी। दालमंडी से जुड़ी पल-पल का अपडेट्स जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग पढ़ लीजिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में चमारी गांव का नाम बदलने पर ग्रामीण आक्रोशित:राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर नाम न बदलने की मांग की
    Next Article
    सांसद बर्क ने ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी:संभल में बोले- अमेरिका-इजरायल की नीतियां गलत, लोगों के अधिकारों पर हमला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment