Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पेंटर ने सुसाइड किया, भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी को ट्रक ने कुचला

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… पिता के साथ सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार 2 बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक घर के बाहर टहल रहा था। दालमंडी ध्वस्तीकरण का काम तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में अब यहां बानी अट्टालिकाओं को तोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी ने पोकलैंड मशीन मंगवा ली है। 11 जून को ध्वस्तीकरण होगा। लंका थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में मंगलवार दोपहर युवक ने एक घर में खुद को गोली मार ली। पेशे से पेंटर सोनू यादव श्याम कुंज में पेंटिंग करने आया था। उसका शव कमरे के बाहर लहूलुहान हालात में मिला। ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए… 01- वाराणसी में बाप-बेटी को ट्रक ने कुचला, मौत:जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे थे, पड़ोसी गंभीर रूप से घायल वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। वे बेटी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे थे। बाइक चला रहा उनका पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर गांव निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64) और उनकी बेटी आंचल सोनकर (20) के रूप में हुई है। वे जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए जा रहे थे। उनके पड़ोसी दिनेश सोनकर बाइक चला रहे थे। यह हादसा फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर-जौनपुर बाईपास मार्ग पर बेलवा नागापुर के पास हुआ। पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए। पूरी खबर पढ़ें 02-वाराणसी में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, घर पहुंचकर मां को बताई वारदात वाराणसी में सोमवार देर रात बाइक सवार 2 बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक घर के बाहर टहल रहा था। जब वह वापस आ रहा था, तभी एक बाइक से दो लोग उसके पास पहुंचे। बदमाशों ने पीछे से पीठ में गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर रोहनिया थाना की पुलिस पहुंची। युवक को घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया। जहां रात भर युवक का इलाज चला। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 03- वाराणसी में पारा 40°C के पार पहुंचा:12 जून को प्री-मानसून बारिश का अलर्ट, बिजली कटौती से जनता परेशान वाराणसी मे सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, हालांकि दिन चढ़ने के साथ पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान के लिहाज से बनारस प्रदेश में 5वां सबसे गर्म जनपद है। मौसम विभाग ने 12 से 14 जून के बीच बारिश का अनुमान लगाया है। विशेषज्ञ प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक यह प्री मानसून बारिश होगी। 14 के बाद दो-तीन दिनों तक गर्मी प्रचंड रूप दिखा सकती है।पूरी खबर पढ़ें 04- वाराणसी में अब पोकलैंड मशीन से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई:टूट रहे मकानों को कर रही जमींदोज, 11 जून को टूटेंगे 16 नए मकान दालमंडी ध्वस्तीकरण का कार्य तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में अब यहां बानी अट्टालिकाओं को तोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी ने पोकलैंड मशीन मंगवा ली है। सोमवार की शाम पोकलैंड मशीन दालमंडी के अंदर घुसी और रास्ता बनाते हुए दालमंडी के बीचों-बीच बनी जगह पर जाकर खड़ी हुई। इसके बाद आज मंगलवार को एक बार फिर सुबह 11 बजे से पोकलैंड मशीन पुराने मकानों का ध्वस्तीकरण कर उन्हें जमीदोज कर रही है। पीडब्ल्यूडी ने सोमवार को दालमंडी में मुनादी कराई और 16 मकानों को 11 जून तक खाली करने का निर्देश दिया है। 11 जून को बड़ी कार्रवाई दालमंडी में की जाएगी। जिसमें एक बार फिर पोकलैंड मशीन चलते हुए दिखाई देगी। पूरी खबर पढ़ें 05- वाराणसी में युवक ने गोली मारकर किया सुसाइड:पेंटर ने सीने में सटाकर चलाई गोली, पुलिस ने बरामद की पिस्टल वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में मंगलवार दोपहर युवक ने एक घर में खुद को गोली मार ली। पेशे से पेंटर सोनू यादव श्याम कुंज में पेंटिंग करने आया था। उसका शव कमरे के बाहर लहूलुहान हालात में मिला। उनकी आंखों से आंसू बह रहे और अपनी सीने में बाईं ओर गोली धसी थी। गोली सीना चीरते हुए निकल गई, गोली चलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन पहुंचे परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर युवक को देखा तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पूरी खबर पढ़ें 06- वाराणसी में 50 केंद्रों पर हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा:पहले दिन 30% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, 10 जून तक होंगे एग्जाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक होनी है। आठ जून से यह परीक्षा आयोजित हो रही है जो 10 जून तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 07- काशी में मांस-मछली बेचने और परोसने पर पूरा प्रतिबंध हो:सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- हम नगर निगम के साथ, लेकिन दोहरे मापदंड पर नहीं वाराणसी में नगर निगम ने मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें शहर के बाहर करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय नगर निगम ने पार्षद गुलशन अंसारी के कहने पर लिया है। लेकिन अब इसका विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में सपा नेता जीशान अंसारी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ इसे लेकर प्रदर्शन किया और इसे दोहरे मापदंड वाला निर्णय बताया। जीशान अंसारी ने कहा - काशी पवित्र स्थल यहां मांस-मछली, मुर्गा नहीं बिकना चाहिए पर नगर निगम को इसे परोसने पर भी प्रतिबन्ध लगाना होगा। क्योंकि बेचने वाले गरीब और परोसने वाले अमीर लोग हैं। इसलिए यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। उन्होंने कहा यदि कच्चा मांस गलत है तो पका हुआ मांस क्या फलाहार है।पूरी खबर पढ़ें 08- वाराणसी में गंगा घाट की सीढ़ियों से जा रही दूर:बहाव कम होने से प्रदूषण का बढ़ा खतरा,वैज्ञानिक बोले-असि घाट पर गंगा 30 मीटर दूर हुई वाराणसी में गर्मी के बीच मां गंगा घाट की सीढ़ियों को छोड़कर दूर जा रही है इसको लेकर यहां के लोगों ने चिंता जाता है। वैज्ञानिक बीडी त्रिपाठी ने कहा बीते करीब डेढ़ दशक से लगातार गंगा का पानी कम हो रहा है। असि घाट पर तो गंगा 30 मीटर दूर चली गई है। मौजूदा समय में गंगा का जलस्तर 58.65 मीटर तक पहुंच गया है।पूरी खबर पढ़ें 09- अक्टूबर में नमो घाट पर फाइटर जेट्स का शो:वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकेंगे सूर्य किरण के 9 एयरक्राफ्ट, पहली बार गंगा किनारे होगा प्रदर्शन भारतीय वायु सेना अक्टूबर में वाराणसी के नमो घाट पर एक एयर शो आयोजित करेगी। गंगा नदी के किनारे होने वाले इस आयोजन में वायु सेना के युद्धक विमान और एरोबेटिक टीमें हवाई करतबों का प्रदर्शन करेंगी। इस शो को देखने का अवसर काशीवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। एयर शो की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बैठकें शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और भारतीय वायु सेना के अधिकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार चर्चा कर रहे हैं। इन बैठकों में सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन, दर्शकों की सुविधा और यातायात प्रबंधन जैसे विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें 10- BHU को 4 साल बाद मिले स्थाई रजिस्ट्रार:राजन श्रीवास्तव ने नियुक्ति घोषणा के 15 दिन बाद ज्वाइन किया बीएचयू के नए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव ने नियुक्ति के 15 दिन बाद ज्वाइन कर लिया है। पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. अरुण सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। बीएचयू में चार साल बाद स्थायी कुलसचिव और परीक्षा नियंता की तैनाती हुई है। साक्षात्कार और नियुक्ति की प्रक्रिया दो महीने में पूरी हुई। राजन श्रीवास्तव इसके पहले आईआईटी बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी साल राजन श्रीवास्तव को अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में कुलसचिव बनाया गया था।पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में आज क्या, जानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाप-बेटे पर गोली चलाने वाले मुख्य हिस्ट्रीशीटर की मौत:बागपत में दुकान में घुसकर मारीं थी ताबड़तोड़ गोलियां, पिटाई से घायल हुआ था
    Next Article
    शाहजहांपुर डीएम ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की:बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर रोक, वाहनों के सत्यापन के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment