Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर डीएम ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की:बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर रोक, वाहनों के सत्यापन के निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने देर शाम बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना लाइफ जैकेट के नावों का संचालन न किया जाए। साथ ही, बाढ़ जैसी स्थिति बनने से पहले ट्रैक्टर, जेसीबी और क्रेन जैसे वाहनों को चिन्हित कर उनका सत्यापन कर लिया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में उपलब्ध संसाधनों, बाढ़ राहत सामग्री, राहत कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया और संभावित जलमग्न गौशालाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित तहसीलों सदर, तिलहर, जलालाबाद और कलान के उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले से चिन्हित ट्रैक्टर, जेसीबी, क्रेन आदि वाहनों का सत्यापन और अद्यतन किया जाए। उनके मालिकों से संपर्क स्थापित किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग हो सके। लाइफ जैकेट, सर्च लाइट और अन्य उपकरण पूरी तरह से क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलालाबाद और कलान तहसील क्षेत्रों में बिना लाइफ जैकेट के किसी भी नाव का संचालन न किया जाए। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को बाढ़ से पहले 50 लाइफ जैकेट और 10 सर्च लाइट खरीदकर प्रभावित तहसीलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाली गौशालाओं,जिनमें ककरा,धन्योरा,शहबाजनगर, घुसगवां,मरैना,जैतीपुर और पैलानी उत्तर शामिल हैं, का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।संबंधित खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से गौशालाओं और उनके पहुंच मार्गों का उच्चीकरण कराया जाए,ताकि पशुओं के लिए चारा और अन्य आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बाधित न हो। तहसील कलान स्थित जलालाबाद-ढ़ाईघाट मार्ग के भरतपुर डिप एवं चौरा डिप सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर बैरीकेटिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष की भांति किसी भी प्रकार की जनहानि न होने पाए तथा जिन स्थानों पर सड़क के ऊपर से जल प्रवाह होता है वहां पुलिस की अस्थायी चौकियां स्थापित की जाएं। नगर निगम को मौजमपुर कैनाल के समीप कांशीराम कॉलोनी एवं मनफूल कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए फ्लैप गेट अथवा रेगुलेटर स्थापित कराने के निर्देश दिए । वहीं सिंचाई विभाग को राईखेड़ा गांव से नगरिया मोड़ तक स्थित पुलियों पर लोहे के गेट लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर बाढ़ से पहले कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। मौजमपुर पम्प कैनाल से बाईपास रोड तक मिट्टी डलवाने के कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे शीघ्र पूर्ण कराने तथा कार्य प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पेंटर ने सुसाइड किया, भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी को ट्रक ने कुचला
    Next Article
    'यह सब बहुत फूहड़ है...', 'पेद्दी' में उम्र में 12 साल बड़े राम चरण संग जाह्नवी कपूर ने किया लिपलॉक तो मचा बवाल, दर्शकों ने दिए रिएक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment