Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:जमीन के विवाद में चचेरे भाई की कनपटी पर गोली मारी, IIT-BHU केस में कोर्ट सख्त

    14 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… IIT-BHU गैंगरेप केस में विवेचक और तत्कालीन लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की लगातार गैरहाजिरी से सुनवाई अटक गई है। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर उन्हें हर हाल में पेश कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, सिंधौरा के मझवां गांव में जमीन और मकान के विवाद में देर रात चचेरे भाई ने 20 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ बंटी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने भाई के साथ बाइक से फरार हो गया। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण: 5 मस्जिदों के चिह्नित हिस्सों का ध्वस्तीकरण जारी, रास्ता बंद दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत पांच मस्जिदों के चिह्नित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। करीब 250 मजदूर ध्वस्तीकरण में लगे हैं। मस्जिद मिर्जा करीमुल्लाह बेग का अधिकांश हिस्सा तोड़ा जा चुका है और उसकी दोनों मीनारें भी गिरा दी गईं। कार्रवाई के दौरान दालमंडी क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित है। प्रशासन ने मस्जिद प्रबंधन की सहमति के बाद कार्रवाई शुरू की है। मीडिया की एंट्री और वीडियोग्राफी पर भी रोक लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर… 2: IIT-BHU गैंगरेप केस: विवेचक की गैरहाजिरी पर कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर को भेजा ई-मेल वाराणसी के चर्चित IIT-BHU गैंगरेप केस की सुनवाई विवेचक और तत्कालीन लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की लगातार गैरहाजिरी से अटक गई है। उनकी गवाही पूरी न होने से ट्रायल आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नाराज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर 2 जुलाई को उन्हें हर हाल में पेश कराने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता, उसके साथी, डॉक्टर और अन्य प्रमुख गवाहों की गवाही पहले ही पूरी हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… 3. चंदौली में कराह पूजा: भगत ने खौलते दूध से किया स्नान, हाथ से घी में पूड़ी तलकर भक्तों को खिलाई चंदौली के सकलडीहा कस्बे के नागेपुर स्थित मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को श्रीकृष्ण कराह पूजा का आयोजन हुआ। इस दौरान निखिल भगत ने खौलते दूध से स्नान किया और गर्म घी में हाथ से पूड़ियां तलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पूजा मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजित की गई। यह आयोजन दिनेश यादव ने कराया, जो उनके परिवार की परंपरा का 22वां वर्ष है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में 68 केंद्रों पर हुई यूपीटीईटी, तीन दिन में 1.60 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा वाराणसी में गुरुवार सुबह 9:30 बजे उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) हुई। जिले के 68 केंद्रों पर तीन दिनों में 1,60,379 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल रोकने के लिए ट्रिपल लेयर निगरानी, रिटायर आईएएस-आईपीएस अधिकारियों समेत पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं। गुरुवार और शुक्रवार को दो पालियों, जबकि शनिवार को एक पाली में परीक्षा होगी। पढ़ें पूरी खबर… 5. BHU जूनियर क्लर्क भर्ती: टाइपिंग टेस्ट दोबारा होगा, 5 जुलाई तक अभ्यर्थियों से मांगी सहमति बीएचयू ने जूनियर क्लर्क भर्ती के कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (सीटीटी) को दोबारा कराने का फैसला किया है। 30 अप्रैल को हुई परीक्षा में तकनीकी खामियों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से 5 जुलाई सुबह 10 बजे तक ई-मेल में भेजे गए ऑनलाइन लिंक के जरिए सहमति देने को कहा है। केवल 30 अप्रैल को परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही री-टेस्ट के पात्र होंगे। नई परीक्षा तिथि और दिशा-निर्देश सहमति मिलने के बाद जारी किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 6. दशमी मैदान से अतिक्रमण हटाया, दुकानदारों का विरोध; बोले- सालों से किराया देकर चला रहे थे दुकान शहर के खोजवा स्थित दशमी मैदान (रामलीला मैदान) में गुरुवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर गुमटी, टिनशेड और अस्थायी दुकानों को हटाया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया। उनका कहना है कि वे वर्षों से रामलीला समिति को नियमित किराया देकर दुकान चला रहे थे। कुछ ने भुगतान की रसीदें भी दिखाईं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने केवल अस्थायी दुकानों पर कार्रवाई की, जबकि आसपास के स्थायी निर्माणों को छोड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: कनपटी से गोली पार निकली, हमलावरों को ढूंढ रही SOG सिंधौरा थाना क्षेत्र के मझवां गांव में जमीन और मकान के विवाद में गुरुवार रात चचेरे भाई ने 20 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ बंटी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने भाई के साथ बाइक से फरार हो गया। सूचना पर एसओजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पढ़ें पूरी खबर... 8. BHU पर्वतारोहण दल फ्रेंडशिप पीक से 300 मीटर पहले लौटा, खराब मौसम बना बाधा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पर्वतारोहण केंद्र का 14 सदस्यीय दल हिमाचल प्रदेश की 17,352 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक के शिखर से महज 300 मीटर पहले खराब मौसम के कारण लौट आया। 25 जून की रात अंतिम चढ़ाई के दौरान 16,400 फीट पर भारी हिमपात, बारिश और कम दृश्यता ने हालात जोखिमपूर्ण बना दिए। प्रशिक्षकों के नेतृत्व में दल ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभियान बीच में ही समाप्त किया। पढ़ें पूरी खबर… 9. जलालीपुरा में सीवर संकट गहराया, पार्षद प्रतिनिधि ने नगर आयुक्त से लगाई गुहार जलालीपुरा वार्ड में बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर हो गई है। पार्षद प्रतिनिधि हाजी ओकास अंसारी ने नगर आयुक्त से शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की है। उनका आरोप है कि कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल के पास सड़क ढलाई के दौरान मुख्य सीवर चैंबर बंद होने से कई मोहल्लों में जलभराव और गंदगी फैल गई है। घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। बीमारी का खतरा बढ़ गया है। जलकल विभाग ने मरम्मत में अभी और समय लगने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में उमस के बीच बारिश के आसार, मौसम विभाग का तीन दिन का अलर्ट; किसानों को मिली राहत वाराणसी में गुरुवार सुबह धूप और हल्के बादलों के बीच उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और नमी 67 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दोपहर बाद तेज बारिश हुई। कुछ देर हुई बारिश का लोगों ने लुफ्त उठाया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। कृषि विशेषज्ञों ने इसे खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष कुल वर्षा सामान्य से कम रहने के संकेत हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्वकप, अर्जुन अवार्ड विजेता के मोहल्ले में उफना रहे सीवर:वार्ड-73 की बेटी दीप्ति शर्मा ने किया देश का नाम रोशन, निगम ने उसका मोहल्ला भी बिसराया
    Next Article
    अम्बेडकरनगर के 8 सीएचसी में नहीं फायर एनओसी:मरीजों की सुरक्षा खतरे में, अब मानक पूरे करने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment