Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में GenZ आंदोलन मामले में पूर्व पीएम केपी ओली की 5 दिन की रिमांड बढ़ी

    8 hours ago

    2

    0

    नेपाल में GenZ आंदोलन के दमन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की हिरासत 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। काठमांडू जिला अदालत ने रविवार को यह आदेश दिया। सरकारी पक्ष ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की मंजूरी दी। दोनों नेताओं पर सितंबर 2025 में हुए Gen Z आंदोलन के दौरान अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप है। जांच आयोग ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। ओली फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने वर्चुअल पेशी दी, जबकि रमेश लेखक कोर्ट में मौजूद रहे। इस बीच, दोनों की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और उनकी रिहाई के लिए याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। मामले को लेकर राजनीतिक विवाद भी बढ़ गया है, जबकि इससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच भी तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पद संभालते ही बड़ा फैसला लिया है। सितंबर 2025 के प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही यह निर्णय लिया गया। इसके तुरंत बाद ऊर्जा मंत्रालय के तहत नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। अथॉरिटी ने नोटिस जारी कर मृत छात्रों और उनके परिवार के चयनित सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, हर मृत छात्र के परिवार से एक सदस्य को उनके ही जिले में नौकरी दी जाएगी। नियुक्ति योग्यता और स्किल के आधार पर होगी। परिवारों को 35 दिनों के भीतर अपने संबंधों का सत्यापन कर नियुक्ति पत्र लेना होगा। 8 सितंबर 2025 को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 19 छात्रों की मौके पर मौत हुई थी, जबकि 8 अन्य ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ा। यह आंदोलन शुरुआत में सोशल मीडिया बैन के विरोध में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक विरोध में बदल गया। प्रदर्शन के दौरान देशभर में हिंसा फैल गई, जिसमें कुल 77 लोगों की जान गई। संसद और कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई और नए चुनाव हुए, जिनमें बालेंद्र शाह सत्ता में आए। रूस के दागिस्तान में बाढ़ के बाद इमरजेंसी घोषित, 3.27 लाख लोग प्रभावित रूस के दागिस्तान प्रांत की राजधानी मखाचकाला में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बाढ़ और बिजली कटौती के बाद प्रशासन ने शनिवार को इमरजेंसी घोषित कर दी। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं और लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रही हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, करीब 3.27 लाख लोग अभी भी बिजली के बिना हैं, जिनमें लगभग 89 हजार बच्चे भी शामिल हैं। यह लोग 283 अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। दागिस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि हालात उम्मीद से ज्यादा खराब हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से शहर में एक रेलवे पुल का हिस्सा टूट गया है, जिससे ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश रविवार तक जारी रह सकती है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च:3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हुए ‘नो किंग्स रैली’ में 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर में हुए पिछले नो किंग्स प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए और लगभग 600 ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया:94 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर इसी हफ्ते पहुंचेंगे; ईरान जंग पर पाकिस्तान में बैठक खत्म
    Next Article
    मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर,अफसर ने हथौड़ी उठाई:सीतापुर में दुर्गा मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं SDM

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment