Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:क्यूबा जा रही दो मदद वाली नावें लापता, 9 लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं

    16 hours ago

    2

    0

    क्यूबा के लिए मानवीय सहायता लेकर निकली दो नावें लापता हो गई हैं, जिसके बाद मेक्सिको ने कैरेबियन सागर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मेक्सिको की नौसेना के मुताबिक ये नावें पिछले हफ्ते क्विंटाना रू राज्य के इस्ला मुजेरेस से रवाना हुई थीं। दोनों नावों में अलग-अलग देशों के कुल 9 लोग सवार थे और ये क्यूबा के लिए राहत सामग्री लेकर जा रही थीं। इन नावों को 24 से 25 मार्च के बीच हवाना पहुंचना था, लेकिन अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है और न ही उनके पहुंचने की पुष्टि हुई है। इससे चिंता और बढ़ गई है। बताया गया है कि ये नावें “नुएस्ट्रा अमेरिका कन्वॉय” पहल का हिस्सा थीं, जिसके तहत क्यूबा को चावल, दवाइयां, बेबी फूड और अन्य जरूरी सामान भेजा जा रहा था। क्यूबा इस समय गंभीर बिजली संकट और आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहा है, जो अमेरिका के प्रतिबंधों के बाद और बढ़ गई हैं। ऐसे में इस मदद का खास महत्व था। मेक्सिको ने इस मामले में अमेरिका, फ्रांस, पोलैंड और क्यूबा के समुद्री बचाव केंद्रों से संपर्क किया है, ताकि जल्द से जल्द लापता नावों और सवार लोगों का पता लगाया जा सके। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिकी डॉलर पर ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, पहली बार किसी सीटिंग राष्ट्रपति का नाम होगा अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिग्नेचर जल्द अमेरिकी करेंसी पर दिखाई देंगे। यह फैसला अमेरिकी ट्रेजरी ने लिया है। ट्रम्प के सिग्नेचर ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर के साथ नोट पर होंगे। डॉलर नोट 1861 में शुरू हुए थे। तब से अब तक किसी भी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर करेंसी पर नहीं आए थे। यह बदलाव अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका आर्थिक मजबूती और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश की उपलब्धियों को पहचान देने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता कि डॉलर नोट पर राष्ट्रपति का नाम हो। इससे पहले इसी महीने एक फेडरल आर्ट्स कमीशन ने ट्रम्प की तस्वीर वाले 24 कैरेट गोल्ड स्मारक सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी है। यह सिक्का भी अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर जारी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, देखें लेबनान से ग्राउंड रिपोर्ट
    Next Article
    कनाडा में बैन होंगे खालिस्तानी चिन्ह:संसद के निचले सदन में बिल पास, धर्म स्थल के पास लोगों को डराना, माना जाएगा अपराध

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment