Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका ने वेनेजुएला में स्ट्राइक कर आपराधिक गिरोह के सरगना को मारा, ट्रम्प ने वीडियो जारी किया

    14 hours ago

    2

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के कुख्यात आपराधिक संगठन ट्रेन डे अरागुआ के टॉप लीडर निनो गुरेरो को मार गिराने का दावा किया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। ट्रम्प ने ट्रेन डे अरागुआ को दुनिया के सबसे खूनी आतंकवादी संगठनों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता संभालने के बाद इस संगठन के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका की दक्षिणी सीमा से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी देश में आए, जिससे इस गिरोह को भी अमेरिका में पैर जमाने का मौका मिला। ट्रम्प ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ऐसे अपराधी संगठनों को खत्म करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का वादा किया था। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई उन्हीं वादों का हिस्सा है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अभियान वेनेजुएला की मदद से चलाया गया। निनो ग्येरेरो को ट्रेन डे अरागुआ का संस्थापक और सबसे बड़ा नेता माना जाता था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, उसने वेनेजुएला की एक जेल में सक्रिय गैंग को बढ़ाकर कई देशों में फैले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क में बदल दिया था। इस संगठन पर मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, धन शोधन, जबरन वसूली और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। दिसंबर 2025 में न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में ग्येरेरो के खिलाफ आतंकवाद, रैकेटियरिंग और ड्रग तस्करी समेत कई आरोप लगाए गए थे। पाकिस्तान का बजट पेश, सरकार बोली- कर्ज सबसे बड़ी चुनौती, हर साल ब्याज की किस्तें चुकाने में 8 लाख करोड़ खर्च होंगे पाकिस्तान सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 18 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपए से ज्यादा का बजट पेश किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने संसद में यह बजट प्रस्ताव रखा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की शर्तों को पूरा करने और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इस बजट में कड़े आर्थिक फैसले लिए गए हैं। दस्तावेजों के अनुसार, पाकिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती अब भी कर्ज है। कुल 18.8 लाख करोड़ के बजट में से 8.05 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपए सिर्फ पुराने कर्ज और उसके ब्याज की किस्तें चुकाने में खर्च हो जाएंगे। बजट में रक्षा खर्च को खास प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने सेना और रक्षा से जुड़े खर्चों के लिए करीब 3 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपए आवंटित किए हैं। इसके अलावा रक्षा सेवाओं के प्रशासनिक खर्च के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपए अलग से रखे गए हैं। पिछले साल के मुकाबले रक्षा बजट में 17.5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। नए वित्त वर्ष में 4% (GDP) ग्रोथ का लक्ष्य रखा है, जबकि औसत महंगाई दर 8.2% रहने का अनुमान जताया गया है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में 7% की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही न्यूनतम मजदूरी में 10% की वृद्धि का प्रस्ताव है। अमीर वर्ग पर लगने वाले 9% सरचार्ज को हटा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… पाकिस्तान में हर 10 में से 3 लोग गरीब, शिक्षा पर खर्च घटकर GDP का 0.8% हुआ पाकिस्तान में गरीबी लगातार बढ़ रही है, जबकि शिक्षा पर सरकारी खर्च में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पाकिस्तान इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 के अनुसार, देश की गरीबी दर 2018-19 के 21.9% से बढ़कर 2024-25 में 28.9% हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई, आय में असमानता और आर्थिक दबावों के कारण लाखों लोग फिर से गरीबी रेखा के नीचे पहुंच गए हैं। बढ़ती कीमतों ने लोगों की क्रय शक्ति को प्रभावित किया है, जिससे परिवारों के लिए रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सर्वे के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी गरीबी बढ़ी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गरीबी बढ़ने के साथ आय असमानता में भी वृद्धि हुई है। वहीं, शिक्षा क्षेत्र को लेकर भी चिंता जताई गई है। वित्त वर्ष 2025 में शिक्षा पर सरकारी खर्च 23% घटकर 962 अरब रुपए रह गया। शिक्षा पर खर्च का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) में हिस्सा घटकर सिर्फ 0.8% रह गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी फ्रांस-स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर रवाना:G7 समिट में सबसे ज्यादा 7वीं बार शामिल होने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे; ट्रम्प से मुलाकात संभव
    Next Article
    25 शहरों में आंधी-बारिश, वाराणसी में तूफान:कानपुर में घरों में घुसा पानी, हाथरस में सड़कें डूबीं; पति-पत्नी समेत 4 की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment