Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपक्षी विधायकों के प्रस्ताव ठुकरा रही सरकार:सिकन्दरपुर से सपा विधायक जियाउद्दीन बोले- सपा शासन में शुरू हुआ पुल अधूरा पड़ा, बस स्टैंड, महिला अस्पताल भी अधूरा

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के सिकन्दरपुर से विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का कहना है कि योगी सरकार में विपक्ष के विधायकों के प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के प्रस्तावों को आसानी से मंजूरी मिल जाती है। उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल, अधूरे प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…। सवाल: आपके कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। अपने काम को 10 में कितना नंबर देंगे? जवाब: हम तो अपने काम को 100 में 100 नंबर देंगे। क्योंकि हम सरकार में नहीं हैं। मौजूदा सरकार बहुत कठोर है। पहले विपक्ष के विधायकों को भी उतना ही सम्मान मिलता था जितना सत्ता पक्ष को। जनहित और विकास के कार्य प्राथमिकता में रहते थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार में स्थिति अलग है। जानबूझकर विपक्ष के विधायकों के प्रस्ताव, योजनाएं और पीडब्ल्यूडी के काम स्वीकृत नहीं किए जाते। हमने अपने क्षेत्र के लिए काफी मेहनत की। खरीद-दरौली पुल के लिए करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये अखिलेश यादव की सरकार में स्वीकृत हुए थे। पिलर बन गया, लेकिन आगे का काम रुका हुआ है। कटान के कारण 9 और पिलर का प्रस्ताव गया, लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला। सवाल: इन चार वर्षों में आपने अपने क्षेत्र में कौन सा बड़ा काम कराया? जवाब: हमारे पास केवल विधायक निधि होती है। सरकार हमारी नहीं है, इसलिए बड़े काम सरकार ही कर सकती है। खरीद-दरौली पुल अधूरा है, सिकन्दरपुर मंडी, बस स्टैंड, महिला अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉलेज और अग्निशमन केंद्र इनमें से कोई भी काम पूरा नहीं हुआ। हम लगातार विधानसभा में आवाज उठाते रहे हैं। हमारे विधायक निधि से ऐसा कोई गांव नहीं है, जहां सड़क, बिजली या पोल का काम न हुआ हो। सवाल: आपका ड्रीम प्रोजेक्ट क्या है, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट खरीद-दरौली पक्का पुल है। इसके लिए मैं खुद मुख्यमंत्री से मिला और कम से कम 50 करोड़ रुपये देने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया, लेकिन बजट में कोई प्रावधान नहीं हुआ। मैंने कई बार पत्र लिखे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी मिला, लेकिन अब तक काम आगे नहीं बढ़ा। सवाल: 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या आपकी दावेदारी रहेगी? जवाब: बिल्कुल रहेगी। राजनीति में सक्रिय हैं तो चुनाव लड़ना स्वाभाविक है। सवाल: क्या आपको पूरा भरोसा है कि पार्टी आपको टिकट देगी? जवाब: हां, 1001 प्रतिशत भरोसा है। सवाल: बीजेपी का दावा है कि 2027 में फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी? जवाब: यह उनका भ्रम है। इस बार पीडीए की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। यह उनका विदाई बजट है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 24 राज्यों के खिलाड़ियों को किया जागरूक:महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और आत्मरक्षा पर दिया विशेष संदेश
    Next Article
    नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार:यात्रियों को 14315/14316 ट्रेन से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment