Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार:यात्रियों को 14315/14316 ट्रेन से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

    2 hours ago

    1

    0

    रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए 14316/14315 नई दिल्ली–बरेली एक्सप्रेस का विस्तार कासगंज तक करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से कासगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब सीधे नई दिल्ली तक यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। यह मंजूरी पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर द्वारा 16 मार्च 2026 को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर दी गई है। विस्तार के बाद, ट्रेन संख्या 14315 बरेली–नई दिल्ली एक्सप्रेस अब 'कासगंज–नई दिल्ली एक्सप्रेस' के रूप में संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 14316 नई दिल्ली–बरेली एक्सप्रेस को 'नई दिल्ली–कासगंज एक्सप्रेस' के रूप में चलाया जाएगा। नई समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14315 कासगंज से सुबह 02:50 बजे प्रस्थान करेगी और 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14316 नई दिल्ली से शाम 4:35 बजे चलकर रात 12:10 बजे कासगंज पहुंचेगी। विस्तारित मार्ग पर बदायूं, उझानी और सोरों में वाणिज्यिक ठहराव दिए जाएंगे। इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव कासगंज में होगा। इसमें कुल 21 कोच शामिल होंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी चेयर कार श्रेणियां होंगी। विस्तार के लिए एक अतिरिक्त रेक की भी व्यवस्था की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्षी विधायकों के प्रस्ताव ठुकरा रही सरकार:सिकन्दरपुर से सपा विधायक जियाउद्दीन बोले- सपा शासन में शुरू हुआ पुल अधूरा पड़ा, बस स्टैंड, महिला अस्पताल भी अधूरा
    Next Article
    रामनवमी पर रामलला के ललाट पर सूर्यतिलक:दोपहर 12 बजे चार मिनट तक होगा विशेष आयोजन, परीक्षण के लिए पहुंचे वैज्ञानिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment