Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी पर रामलला के ललाट पर सूर्यतिलक:दोपहर 12 बजे चार मिनट तक होगा विशेष आयोजन, परीक्षण के लिए पहुंचे वैज्ञानिक

    2 hours ago

    1

    0

    रामनवमी के मुख्य पर्व पर राम मंदिर में विराजित रामलला के ललाट पर दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों से अभिषेक होगा, जिसे सूर्यतिलक भी कहा जाता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इसके लिए सीबीआरआई, रुड़की और आप्टिका लिमिटेड, बंगलुरु के साथ 10 साल का अनुबंध कर रखा है। रामनवमी के पर्व पर यह आयोजन वैज्ञानिक पद्धति से किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से अनुबंधित वैज्ञानिकों ने मंगलवार को राम मंदिर में उपकरणों का परीक्षण किया। सूर्य की किरणें रामलला का तिलक लगाएंगी तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, इन उपकरणों की मदद से दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें भगवान राम के ललाट पर परावर्तित होकर तिलक का स्वरूप धारण करेंगी। यह दृश्य करीब चार मिनट तक देखा जा सकेगा। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा डॉ. मिश्र ने बताया कि इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूर्य की गति के आधार पर कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था बनाई गई है, जिसके अनुसार यह दृश्य अगले 19 सालों तक प्रतिवर्ष देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने सूर्य की गति का अध्ययन कर उपकरणों का निर्माण किया है। आने वाले 19 वर्षों के बाद सूर्य की गति में बदलाव होगा, लेकिन इसके पहले उपकरणों में किसी भी तरह के छेड़छाड़ की आवश्यकता नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार:यात्रियों को 14315/14316 ट्रेन से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
    Next Article
    हाथरस में राम चौक पर रामोत्सव का आयोजन:पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित काफी लोग हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment