Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 24 राज्यों के खिलाड़ियों को किया जागरूक:महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और आत्मरक्षा पर दिया विशेष संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जनपद में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) और नवरात्रि सप्ताह के तहत महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बुढ़ाना स्थित श्री प्यारे जी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी में जूनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के दौरान हुआ। इसमें एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने देश के 24 राज्यों से आए खिलाड़ियों को संबोधित किया। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने खिलाड़ियों को महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और मिशन शक्ति अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी क्राइम ने खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी उत्पीड़न या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों, कोचों और आयोजकों ने इस पहल की सराहना की और इसे महिला सुरक्षा व जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित और सतर्क रहने का संदेश देते हुए मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शरीयत में दखलंदाजी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं:गुजरात में UCC की सुगबुगाहट पर मौलाना शहाबुद्दीन बोले- बिखर जाएगा समाज का ताना-बाना
    Next Article
    विपक्षी विधायकों के प्रस्ताव ठुकरा रही सरकार:सिकन्दरपुर से सपा विधायक जियाउद्दीन बोले- सपा शासन में शुरू हुआ पुल अधूरा पड़ा, बस स्टैंड, महिला अस्पताल भी अधूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment