Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपक्षी दल एक बैनर के नीचे चुनाव लड़ेंगे:पल्लवी पटेल बोलीं- 2027 का यूपी चुनाव बंगाल-बिहार से अलग होगा, कमेरावादी 60 सीटों पर तैयारी कर रही

    19 hours ago

    2

    0

    अपना दल (कमेरावादी) की सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल एक बैनर के नीचे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल, बिहार और दूसरे राज्यों के चुनाव से अलग होगा। पल्लवी पटेल सोमवार को प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार में पूर्व प्रधान मोइनुद्दीन उर्फ मुल्लाजी के घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्षी एकता और गठबंधन को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में ध्रुवीकरण का खेल चल रहा है और चुनावी लड़ाई दो धड़ों में बंटती जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति इसलिए भी अहम है, क्योंकि यहां से दिल्ली की सत्ता का रास्ता मजबूत होता है। भाजपा सरकार को हटाने की इच्छा रखने वाली सभी विपक्षी पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी। केशव प्रसाद मौर्य से जुड़े सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि किसी भी नेता का राजनीतिक कद जनता तय करती है। उन्होंने कहा कि 2022 में सिराथू की जनता ने 12 दिन में उन्हें जीत दिलाई थी। उनका दायित्व है कि वह दोबारा सिराथू से चुनाव लड़ें और जनता के बीच जाकर अपने काम का मूल्यांकन कराएं। पल्लवी पटेल ने बताया कि अपना दल (कमेरावादी) प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से करीब 60 पर पिछले साढ़े तीन साल से तैयारी कर रहा है। गठबंधन में सीटों की संख्या घट-बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द तस्वीर साफ होगी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में रोजगार, जातिगत जनगणना, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे प्रमुख होंगे। युवाओं को रोजगार, छात्रों को बेहतर शिक्षा और महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। किसानों को खाद, पानी, बीज और भंडारण की सुविधा के साथ फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की वर्तमान सरकार इन सभी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के इन्हीं सवालों को लेकर विपक्ष चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की वर्तमान सरकार इन सभी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के इन्हीं सवालों को लेकर विपक्ष चुनाव मैदान में उतरेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS ने बदली प्रांत व्यवस्था:मेरठ बना संभाग,शंकर आश्रम होगा केंद्र, कार्यकारिणी की हुई घोषणा
    Next Article
    'दुल्हन' टायलेट का बहाना बनाकर बाइक से उतरकर फरार:युवक को गांव के व्यक्ति ने दिया था शादी का झांसा, 60 हजार की ठगी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment