Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपक्ष में रहकर भी कराए काम, जनता देगी नंबर:फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी बोले- बंदेइया बांध बनवाया, बस स्टेशन बनवाएंगे

    3 hours ago

    2

    0

    महराजगंज की फरेंदा विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष में रहते हुए भी क्षेत्र में कई बड़े काम कराए हैं। साथ ही अधूरे प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने की बात कही। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है, मेरा नहीं। लेकिन मैं आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं कि विपक्ष का विधायक होने के बावजूद हमने जितने काम कराए हैं, उतने शायद सत्ता पक्ष के कई विधायक भी नहीं करा पाए होंगे। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: क्षेत्र में बंदेइया बांध लंबे समय से बड़ी समस्या था। जनता इसकी मांग कर रही थी। विधायक बनने के बाद मैंने सबसे पहले इस पर काम कराया। बांध का उन्नयन और उस पर सड़क निर्माण कराया। यह लंबा और जटिल प्रोजेक्ट था, जिसे हमने संघर्ष के दम पर सरकार से मंजूरी दिलाकर पूरा कराया। यही मेरे कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सवाल: कौन सा काम अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: चुनाव में किए गए वादों में से दो काम अभी बाकी हैं। फरेंदा में बस स्टेशन का निर्माण प्रमुख है। इसके लिए पहले साल में ही जमीन आवंटित कराई थी, लेकिन मुकदमे के कारण काम रुक गया। अब बाईपास पर दूसरी सरकारी जमीन चिन्हित की गई है और प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं वर्तमान विधायक हूं और पार्टी का कार्यकर्ता हूं। नेतृत्व का आशीर्वाद हमेशा मिला है। टिकट मेरे लिए सबसे बड़ी बात नहीं है। पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, उसे निभाता हूं। लोकसभा चुनाव भी मैंने पार्टी के कहने पर लड़ा, जबकि मेरी व्यक्तिगत इच्छा नहीं थी। सवाल: क्या इस बार आपको टिकट मिलेगा? जवाब: इसमें कोई दो राय नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी मुझ पर विश्वास जताएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया:मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर; घर के बाहर 5 पेज का नोटिस लगा
    Next Article
    ग्रामीण छात्राओं के लिए 120 दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शुरू:कुमारगंज अस्पताल में 138 युवतियों को मिल रहा रोजगारोन्मुख कौशल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment