Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट:वजह का नहीं चल पाया पता, VIDEO से आरोपियों की तलाश

    1 hour ago

    2

    0

    गोवर्धन चौराहे के पास स्थित जूसी रेस्टोरेंट के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने रेस्टोरेंट मालिक जीतू ठाकुर और उनके एक सहयोगी पर हमला कर दिया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडों से जीतू ठाकुर और उनके सहयोगी को बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह के आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। पॉश इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नागरिकों में आक्रोश है और उनका कहना है कि शहर में मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं करती, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कुछ नागरिकों ने बढ़ती बेरोजगारी को भी ऐसी वारदातों का एक कारण बताया, जहां युवक गैंग बनाकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। वायरल वीडियो देर रात करीब 11:30 बजे का बताया जा रहा है, हालांकि घटना के सही समय की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। लोगों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी ARO को हटाने पर सपा नेता का प्रदर्शन:रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा, युवाओं का अपमान बताया
    Next Article
    युवाओं में घटती खुशी चिंताजनक- प्रो. अजय प्रताप:सोशल मीडिया का ज्यादा प्रयोग मानसिक संतुलन बिगाड़ सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment