Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया:मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर; घर के बाहर 5 पेज का नोटिस लगा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया है। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटे की शादी नहीं हुई थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। परिवार में एक छोटा बेटा भी है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव की शुक्रवार की है। मृतकों की पहचान तारावती (52) और बेटे संदीप (30) के रूप में हुई। वहीं, पिता रूपनारायण (55) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के बाहर 5 पेज का नोटिस लगा हुआ है जिससे तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 3 तस्वीरें देखिए- बेटे की जेब से मिला सुसाइड नोट परिवार के छोटे बेटे कुलदीप ने अपने पिता रूपनारायण को उल्टी करते देखा। उसने देखा कि मां और बड़े भाई संदीप बेसुध लेटे हुए हैं। दोनों के मुंह पर झाग लगा हुआ था। उसने डायल 112 पर इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने तीनों को पास के अस्पताल पहुंचाया। प्रसाद हॉस्पिटल में मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पिता को भर्ती करते हुए उनका उपचार शुरू कराया गया। पुलिस को मृतक संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिस पर लिखा है- अपनी मौत के जिम्मेदार केवल हम होंगे। होटल कारोबार से जुड़ा था परिवार बताया जा रहा है कि परिवार होटल कारोबार से जुड़ा था। रूपनारायण गांव के बाहर ही चाय-समोसा का छोटा होटल चलाते थे। वह पिछले कई दिनों से गुमसुम रहते थे। गांव में उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। बड़ा बेटा संदीप और छोटा कुलदीप घर से कुछ दूर स्थित कटी बगिया नाम की जगह पर अपनी दुकान चलाते थे। घर के बाहर फटा नोटिस चर्चा का विषय रूपनारायण के घर के बाहर 5 पेज का एक नोटिस लगाया हुआ है। उसके सारे पेज फाड़े गए हैं, जिससे पढ़ने में यह नहीं समझ में आ रहा है कि यह किस मामले का नोटिस है। यह नोटिस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नोटिस पर एक कॉर्नर पर सिक्योरिटी ऑफिसर लिखा है और मुंबई में कहीं का एड्रेस है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के यूपी कालेज में छात्र की हत्या:कैंपस में BSC छात्र को 8 गोली मारी, हमलावर कूड़े में पिस्टल फेंककर भागा
    Next Article
    विपक्ष में रहकर भी कराए काम, जनता देगी नंबर:फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी बोले- बंदेइया बांध बनवाया, बस स्टेशन बनवाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment