Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'विपक्ष में होकर भी हमने बिछाया सड़कों का जाल':विधायक शहजिल इस्लाम बोले- सपा सरकार आने पर बरेली में बनेगा एम्स और कृषि विश्वविद्यालय

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली की भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि बरेली में भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि होने के बावजूद विकास के नाम पर जनता को छला गया है। दावा किया कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने अपने क्षेत्र की आवाज सदन में मजबूती से उठाई। धौराटांडा में सब-स्टेशन (पावर हाउस) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। 2027 के चुनाव की तैयारियों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने विधायक शहजिल इस्लाम से खास बातचीत की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल- 4 साल के कार्यों में आप खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब- पिछले 4 साल में हमने जो विकास काम कराए हैं, वे सभी जनता के सामने हैं। मैं अपने कार्यों के बलबूते खुद को 10 में से 10 अंक देना चाहता हूं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: धौराटांडा में सब-स्टेशन (पावर हाउस) बनवाना सबसे बड़ा काम रहा। यह क्षेत्र चावल निर्यात के लिए जाना जाता है और बिजली की बड़ी समस्या थी, जो अब दूर हुई है। इसके अलावा कई जर्जर सड़कों को बनवाया और आटामांडा इंटर कॉलेज से 5 किलोमीटर लंबी सड़क व भुजिया से देवरनिया तक सड़क निर्माण कराया। हमने उन गांवों तक सड़कें पहुंचाईं, जहां आजादी के बाद भी सड़क नहीं थी। सवाल: विपक्ष में होने की वजह से क्या समस्याएं आती हैं? जवाब: विपक्ष में होने के कारण चुनौतियां रहती हैं, लेकिन हम सदन में किसानों और युवाओं के मुद्दे लगातार उठाते हैं। उसी दबाव के चलते क्षेत्र में काम हो पाते हैं। शेरगढ़ क्षेत्र में युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवाया गया है। सवाल- ऐसा कौन सा काम है जो आप नहीं कर सके? जवाब- हम चाहते हैं कि दिल्ली के एम्स (AIIMS) की एक ब्रांच बरेली में भी खुले। योगी सरकार ने इसका भरोसा भी दिया था, लेकिन बजट में एम्स के लिए कोई प्रावधान नहीं मिला। बरेली में भाजपा के 7 विधायक, 3 एमएलसी, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर हैं, इसके बावजूद कोई बड़ा विकास काम नहीं हुआ। अब ये लोग किस मुंह से जनता के पास जाएंगे? हमें उम्मीद है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हम बरेली में एम्स बनवाएंगे। इसके अलावा बिलवा में जो सैकड़ों एकड़ जमीन खाली है, वहां कृषि विश्वविद्यालय खुलवाना हमारी प्राथमिकता है, जिसकी मांग हम वर्षों से सदन में उठा रहे हैं। सवाल- क्या आप इस बार टिकट के दावेदार हैं? जवाब- मैं टिकट का दावेदार भी हूं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में जितने भी सिटिंग एमएलए (वर्तमान विधायक) हैं, उनका टिकट नहीं बदला जाएगा। मैं अपनी जीत के लिए भोजीपुरा की आवाम और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का धन्यवाद करता हूं, जिनकी वजह से भाजपा की लहर के बावजूद हम जीत कर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में युवक की हत्या का खुलासा:अवैध संबंधों के शक में ट्रक चालक ने गला घोंटा, नहर से बरामद हुआ था शव
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक घायल, पीलीभीत में घाटमपुर के पास हादसा, चालक फरार, वाहन जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment