Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक घायल, पीलीभीत में घाटमपुर के पास हादसा, चालक फरार, वाहन जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घाटमपुर गांव के पास एक सीएनजी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे पूरनपुर की चांदुइया कॉलोनी निवासी भुजंग सरकार (50) पुत्र अशोक सरकार अपने गांव के गोपाल सरकार (27) पुत्र अमल सरकार के साथ बाइक से कालाबोझ गांव जा रहे थे। वे धान की रोपाई के काम के लिए निकले थे। घाटमपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक सीएनजी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। डॉक्टरों ने भुजंग सरकार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोपाल सरकार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक भुजंग सरकार के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। घर के मुखिया की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'विपक्ष में होकर भी हमने बिछाया सड़कों का जाल':विधायक शहजिल इस्लाम बोले- सपा सरकार आने पर बरेली में बनेगा एम्स और कृषि विश्वविद्यालय
    Next Article
    अयोध्या पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष:रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना; सरयू में नाव पर बैठकर घूमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment