Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वन विभाग ने अवैध खनन करते JCB पकड़ी:चालक को कोर्ट में पेश किया, आरोपी जमानत पर छूटा; 4500 पौधे भी नष्ट किए

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में शीतलपुर विकासखंड के मानपुर गांव में मंगलवार देर शाम वन विभाग की आरक्षित भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर वन दरोगा पिंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम को देखते ही मिट्टी से भरे 15 से 18 ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने जेसीबी चालक बॉबी पुत्र राधेश्याम को पकड़कर जेसीबी जब्त कर ली। पूछताछ में जेसीबी चालक बॉबी ने प्रदीप पुत्र सूरजपाल, रविकांत पुत्र चरन सिंह, प्रमोद पुत्र रूप किशोर, देवेंद्र पुत्र तेज सिंह, रूप किशोर उर्फ मकलू पुत्र चरन सिंह, रामू पुत्र राधेश्याम निवासी शीतलपुर और ज्ञानी निवासी मानपुर के नाम बताए। आरोप है कि सभी लोग अवैध खनन में शामिल थे और ट्रैक्टर चला रहे थे। वन दरोगा पिंकी ने कोतवाली नगर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग के अनुसार, पकड़े गए जेसीबी चालक बॉबी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। विभाग का आरोप है कि इस दौरान खनन में शामिल लोगों ने सभी ट्रैक्टर भी छुड़ा लिए। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आरक्षित भूमि पर करीब 40 हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें से करीब 4500 पौधों के नष्ट होने का दावा किया गया है। वन दरोगा की शिकायत में अवैध खनन, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वन क्षेत्राधिकारी केके जैन ने बताया कि मंगलवार को आरक्षित भूमि पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो मिट्टी से भरे 15 से 18 ट्रैक्टर वहां मौजूद थे, जो टीम को देखते ही फरार हो गए। जेसीबी चालक को पकड़ लिया गया और जेसीबी जब्त की गई। वन दरोगा की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में टेम्प्रेचर 32°C:धूप निकली,रुक-रुक हवा बह रही, बारिश नहीं होगी
    Next Article
    गोरखपुर में सुबह से छाए घने बादल:हल्की धूप निकलने से बढ़ी उमस, शाम तक बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment