Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकसित भारत के लिए मानव संसाधन का सही उपयोग जरूरी:प्रोफेसर एआर सिद्दीकी सुल्तानपुर व्याख्यानमाला में शामिल हुए

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में आयोजित बाबू धनंजय सिंह स्मृति व्याख्यानमाला में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने कहा कि जब तक मानव संसाधन का सही उपयोग नहीं होगा, भारत विकसित नहीं हो पाएगा। उन्होंने जोर दिया कि युवा पीढ़ी पर किया गया निवेश ही भारत को दुनिया का सिरमौर बनाएगा। प्रोफेसर सिद्दीकी ने कहा कि यह आवश्यक है कि देश के बच्चों में ज्ञान का आभामंडल बना रहे। विद्यार्थियों में क्षमता निर्माण की यह जिम्मेदारी शिक्षकों की है। वह राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में 'पर्यावरणीय गिरावट: विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के समक्ष एक चुनौती' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पर्यावरण के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की। प्रोफेसर सिद्दीकी ने कहा कि दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है जहां भारत जैसा पर्यावरण हो, फिर भी हम इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण बचाना केवल एक नारा बनकर रह गया है और इस पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा है। पॉलिथीन प्रतिबंध के बावजूद देश में इसका धड़ल्ले से उपयोग जारी है। प्रोफेसर सिद्दीकी ने विकास के पैमाने पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हमने मान लिया है कि दुनिया के विभिन्न देश विकसित हैं, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। आज संसार में विकास के मापदंडों को ठीक तरह से समझने की आवश्यकता है। भारत के लोगों के पास जो सुख-चैन है, वह विश्व के किसी अन्य देश के पास नहीं है। संगोष्ठी में प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने विषय प्रवर्तन और स्वागत भाषण दिया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक शुक्ल ने आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रोफेसर निशा सिंह और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर इन्द्रमणि कुमार ने प्राचार्य के साथ मिलकर मुख्य अतिथि प्रोफेसर ए आर सिद्दीकी को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। महाविद्यालय के सभी शिक्षक, भूगोल विषय के शोधार्थी और विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल की गौशालाओं की बदहाली पर उठाई आवाज:जिम्मेदारों पर कार्रवाई, बेहतर व्यवस्था की मांग, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    वृंदावन नाव हादसा, 5 चिताएं एकसाथ जलीं:अबोहर के युवक की लाश मिली, लुधियाना की युवती लापता, अब तक 11 मौतें; CM बोले- यादगार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment