Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकास कार्यों को लेकर राज्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक:गिरीश चंद्र ने फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को जागरूक करने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर का भुगतान होते ही तत्काल बिजली कनेक्शन देने को कहा। मंत्री ने मीरपुर शेखपुर में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने तथा आरडीएसएस और सौभाग्य योजना सहित अन्य स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश भी दिए। 9 मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध अधीक्षण अभियंता ने मंत्री को बताया कि जनपद में ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलते ही निर्धारित समयसीमा के अंदर बदले जा रहे हैं। कोई भी कार्य लंबित नहीं है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले में 9 मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। मंत्री ने फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को अधिक से अधिक जागरूक कर उन्हें इससे जोड़ने और लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी का भुगतान समय पर करने तथा सभी लाभार्थियों को शौचालय का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश सड़क निर्माण और अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने वर्षा ऋतु से पहले सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में संचालित 108 और 102 एम्बुलेंसों के फिटनेस की नियमित जांच, ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त, जिला चिकित्सालय में संचालित ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 40 बेड की डायलिसिस यूनिट तैयार है, जिसे शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में अचानक हुई तेज बारिश:बुधवार शाम धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बरसात शुरू, पेड़ गिरा
    Next Article
    30 एकड़ में बना रहा एनसीआर का पहला डियर पार्क:अक्टूबर 2026 तक शुभारंभ का लक्ष्य, सेंट्रल जू अथॉरिटी के निर्देशों पर हो रहा निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment