Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 एकड़ में बना रहा एनसीआर का पहला डियर पार्क:अक्टूबर 2026 तक शुभारंभ का लक्ष्य, सेंट्रल जू अथॉरिटी के निर्देशों पर हो रहा निर्माण

    2 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-91 में करीब 30 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे डियर पार्क की प्रगति को लेकर मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, परियोजना और उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वन्यजीव विशेषज्ञ और रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में डियर पार्क के एंट्री प्लाजा के डिजाइन, हिरणों और अन्य वन्यजीवों के लिए बनाए जाने वाले इनक्लोजर, हरित क्षेत्र, विजिटर सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पार्क में आने वाले लोगों के लिए बैटरी से चलने वाली गोल्फ कार्ट, ईवी चार्जिंग स्टेशन, आधुनिक टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था और धूप से बचाव के लिए शेड व हट जल्द तैयार किए जाएं। अक्टूबर 2026 में होगा उद्घाटन मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्क का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कर अक्टूबर 2026 तक इसका उद्घाटन सुनिश्चित किया जाए। प्राधिकरण का मानना है कि यह परियोजना नोएडा ही नहीं बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर और एनसीआर के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान समय में हिरणों सहित कई वन्यजीव प्रजातियों की संख्या लगातार घट रही है। मिनी चिड़ियाघर की तर्ज पर बनेगा ऐसे में डियर पार्क जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीवों के सुरक्षित आवास और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अवसर भी मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि यह डियर पार्क सेंट्रल जू अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के तहत मिनी चिड़ियाघर की तर्ज पर एक स्वतंत्र इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद यह परिवारों, बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए नया आकर्षण केंद्र बनेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकास कार्यों को लेकर राज्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक:गिरीश चंद्र ने फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को जागरूक करने के दिए निर्देश
    Next Article
    लखनऊ से हज यात्रियों की 9वीं फ्लाइट रवाना:हज सचिव बोले- सऊदी में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment