Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील की हत्या करने वाले दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर:मिर्जापुर पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़, मुख्य आरोपी को बाइक से लाया था

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड- दूसरा आरोपी भी एनकाउंटर: पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर दबोचा, चुनावी रंजिश में मारी थी गोली यूपी के मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह के हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अपर्णा रजक कौशिक ने बताया- कटरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह और नटवा चौकी प्रभारी कृष्णकांत तिवारी और एसओजी की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थीं। सोमवार भोर करीब 4 बजे टीम ने कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा इलाके में चंद्रदीपा के पास घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी इंद्रासन बिंद पुलिस टीम से घिर गया और खुद को बचाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई और आरोपी को काबू में कर लिया। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और पुलिस पूछताछ में पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। शनिवार सुबह सवा सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव सिंह (45) की उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने सीने से सटाकर गोली मारी थी। हत्या के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया था। वारदात CCTV में कैद हो गई थी। एसपी ने उसे पकड़ने के लिए 5 टीमें लगाई थी। 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को घटना वाले दिन ही दोनों पैरों में भी गोली मारकर दबोच लिया गया था। एनकाउंटर की तस्वीरें देखिए… भागने के लिए 19 बार मारी थी बाइक में किक, पर स्टार्ट नहीं हुई पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड में शामिल दोनों बदमाशों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद भागते समय उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि इंद्रासन बिंद ने करीब 19 बार किक मारकर बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद साथी राजेंद्र सोनकर ने गाड़ी स्टार्ट की और दोनों मौके से फरार हो गए थे। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम…. वारदात CCTV में रिकॉर्ड; हमलावर की बाइक काफी देर स्टार्ट नहीं हुई… वकील की पत्नी गांव में प्रधान, परिवार शहर में रहता है मूलरूप से विंध्याचल थाना के देवरी गांव के रहने वाले राजीव सिंह उर्फ रिंकू कटरा कोतवाली में रहते थे। 2011 में यहां जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। बच्चों की पढ़ाई की वजह से यहीं रहते थे। यहीं से कोर्ट आते-जाते थे। गांव में पत्नी प्रतिभा सिंह (40) प्रधान हैं। खुद भी 2 बार प्रधान रह चुके थे। इस वजह से गांव भी आना जाना लगा रहता था। उनके 2 बेटे ओम (18) और सार्थक (12) हैं। आरोपी भी प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है एसपी ने बताया था कि मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर वकील के गांव देवरी का रहने वाला था। प्रधानी का चुनाव लड़ चुका था। उसकी राजीव की पत्नी प्रतिभा सिंह से चुनावी रंजिश चल रही थी। राजेंद्र कतवारू का पुरा यानी वकील के घर के पास किराए पर रहता है। उसे पहले से पता था कि राजीव मॉर्निंग वॉक के लिए हर दिन कितने बजे घर से निकलते हैं। पूरी साजिश रचकर उसने वारदात की। जांच में पता चला था कि आरोपी पर 2020 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा हुआ था। उस मामले में राजीव सिंह ही राजेंद्र सोनकर की पैरवी कर रहे थे। परिजनों ने बताया- गांव का होने के नाते अक्सर राजीव, राजेंद्र की पैसों से भी मदद करते थे। पुलिस ने बताया- राजेंद्र सोनकर पहले भी तीन बार जेल जा चुका है। वह नशे का भी आदी है। आरोपी को राजेंद्र को भाई की तरह मानते थे मृतक वकील के पिता जटा शंकर सिंह ने बताया कि राजेंद्र को भाई की तरह मानते थे। उसके मुकदमों की पैरवी भी करते थे। कोई भी विवाद होने पर मामला सुलह समझौते के आधार पर समाप्त करा देते थे। हत्या की वजह पुरानी रंजिश है। उन्होंने बताया कि राजीव सिंह 2 बार देवरी के ग्राम प्रधान रहे। महिला सीट होने पर उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह ग्राम प्रधान हैं। 7 महीने पहले भी वकील पर ताना था तमंचा पड़ोसियों ने बताया था- राजेंद्र सोनकर ने करीब 7 महीने पहले भी राजीव सिंह पर बीच रास्ते रोककर हमला किया था। उसने बाइक की डिग्गी से तमंचा निकालकर राजीव सिंह पर तान दिया था और मारपीट की थी। राजीव सिंह ने इस मामले में कटरा कोतवाली में तहरीर भी दी थी, पर पुलिस की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। पड़ोसी मनीष दुबे ने बताया था कि राजेंद्र सोनकर अक्सर घर पर आता था। कुछ महीने विवाद के बाद आना-जाना बंद हो गया। उसके बाद से अक्सर सुबह घर के पास टहलता दिखता था। उस पर पहले भी एक वकील की हत्या का आरोप लग चुका है। उसने अपनी नानी की हत्या कर नगर के डंगहर मोहल्ला स्थित आवास पर कब्जा कर रखा है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- हापुड़ में ट्रक-बस की टक्कर, 6 बारातियों की मौत:टकराने के बाद बस पर गिरा, लोग अंदर दबे, गाड़ी काटकर निकाले गए यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। बस में 20 से 25 बाराती थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। 10-12 लोग नीचे उतरे थे। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक बस पर पलट गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामगढ़ताल में लाइफ जैकेट के बिना बोटिंग नहीं होगी:ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, मथुरा घटना के बाद बोट संचालक सतर्क
    Next Article
    जौनपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दावा लेने बाजार जाते समय हादसा, चालक के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment