Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वडोदरा में आदिवासी कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी:कहा- नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से कहा- आप जो हुक्म करेंगे, हम वही करेंगे, किसी से तेल नहीं खरीदेंगे

    14 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा में 'आदिवासी अधिकार संवाद' कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के पीएम को कंट्रोल कर रखा है। इसके दो ही कारण हैं एप्सटी और अदाणी। नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से कहा है- आप जो हुक्म करेंगे, हम वही करेंगे, किसी से तेल नहीं खरीदेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा- जब भी विकास की बात होती है तो उसका नुकसान आदिवासियों को उठाना पड़ता है। आदिवासियों की जमीन सीधे तौर पर हड़प ली जाती है। अगर कोई मूर्ति बनाना हो तो आदिवासियों की जमीन हड़प लेते हैं, अगर कोई खदान खोदना हो तो आदिवासियों की जमीन हड़प लेते हैं। इसका मतलब है कि आपके पास कोई अधिकार नहीं है। मैं जाति जनगणना की बात कर रहा हूं। जब मैं इस बारे में बात करता हूं, तो आरएसएस, मोदी जी और भाजपा के लोग मुझ पर हमला करते हैं। पीएम संसद से भाग गए, वे मुझसे बहस नहीं कर सकते: राहुल गांधी आपने ईरान में युद्ध देखा, प्रधानमंत्री को संसद से भागते देखा। मैंने 25 मिनट का भाषण दिया। मैं आपको गारंटी देता हूं, लिख लीजिए कि आप संसद में बहस नहीं कर पाएंगे, आप बदनाम हो चुके हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ एक समझौता किया, जिसके तहत भारत के किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार कृषि क्षेत्र को खोला। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने इसे नहीं खोला था। आज तक किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा कृषि क्षेत्र को न खोले जाने का कारण यह है कि हमारे खेत 1-2 या 5 एकड़ के हैं। अमेरिका में 1000, 2000, 5000, 10000 एकड़ के खेत हैं। हम लोग हाथ से काम करते हैं और यहां मशीनीकरण नहीं है, वहां मशीनीकरण है। अगर उनका माल यहां आ गया तो हमारे किसान बर्बाद हो जाएंगे, इसीलिए किसी भी प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र को नहीं खोला था। दालें, सोयाबीन, फल, कपास, सब कुछ खोल दिया गया है। वे चार महीने तक इन्हें खोलना नहीं चाहते थे और अटके रहे। मैं पूछ रहा था कि वे क्यों अटके हुए हैं, सरकार में बैठे लोग कह रहे थे कि कृषि क्षेत्र को नहीं खोला जाना चाहिए। राहुल गांधी की स्पीच की पांच बड़ी बातें… अडाणी की कंपनी में एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा इसी महीने हो सकता है निकाय चुनाव का ऐलान गुजरात में नगर निगम और जिला पंचायत चुनावों की घोषणा होने वाली है। राज्य विधानसभा का सत्र 25 मार्च को खत्म हो जाएगा। इसके बाद 26 मार्च गुजरात राज्य चुनाव आयोग लोकल बॉडी चुनावों के लिए शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। इससे पहले राहुल गांधी पिछले साल 12 सितंबर को जूनागढ़ पहुंचे थे, तब उन्होंनें सभी जिला अध्यक्षों के कार्यक्रम को संबोधित किया था। निकाय चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं के बीच गुजरात आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ------------------------ गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में UCC की तैयारी:समिति ने CM भूपेंद्र पटेल को रिपोर्ट सौंपी, 24 मार्च को पेश हो सकता है विधेयक उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो सकता है। यूसीसी के लिए गठित समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत अध्ययन के बाद इसने अंतिम सिफारिशों सहित अपनी रिपोर्ट पेश की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह:बेऊर के बाहर जुटे समर्थक, 'जेल के ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए' के नारे लगा रहे
    Next Article
    पंजाब में अफसर सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री अरेस्ट:भुल्लर ने सरेंडर करने का दावा किया; शाह ने CBI जांच कराने का आश्वासन दिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment