Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गैस सिलेंडर डिलीवरी पर हंगामा:उपभोक्ता परेशान, चंदौसी में जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा- कोई कमी नहीं है

    1 hour ago

    2

    0

    संभल में एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर उपभोक्ता अभी भी परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर टालमटोल करने का आरोप लगाया है। सोमवार को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित ताहिर भारत गैस एजेंसी पर महिलाओं के लिए अलग लाइन न होने की व्यवस्था को लेकर हंगामा हुआ। विरोध करने पर एक महिला को सिलेंडर नहीं दिया गया। सुबह 9 बजे से लाइन में लगने के बाद भी जब सिलेंडर नहीं मिला, तो कुछ उपभोक्ता बिना सिलेंडर लिए ही घर लौट गए। जिला पूर्ति अधिकारी शिवी गर्ग ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराने की अपील की। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को परेशान न करें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में बुकिंग हो रही है। शिकायतों के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। प्रतिदिन 13 हजार से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। चमरपुरा निवासी शांति ने शिकायत की कि केवाईसी के लिए उनसे 30-40 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि गैस बुक होने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिला है। गांव रीठ के अभिषेक मिश्रा ने बताया कि वह चंदौसी की ताहिर भारत गैस एजेंसी पर सुबह 9 बजे से आए हैं। उनका गांव 20 किलोमीटर दूर है, और जब लाइन में नंबर आया तो उन्हें बताया गया कि केवल 15 तारीख तक की बुकिंग वाले लोगों को ही सिलेंडर मिल रहा है। चंदौसी नगर पालिका के वार्ड 23 की मुन्नी ने बताया कि उन्होंने एक महीने में तीन बार बुकिंग कराई है, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। उनका कहना था कि बुकिंग 25 दिन में होनी चाहिए थी, लेकिन एजेंसी उन्हें गुमराह कर रही है। गांव नगला के निकलने बताया कि 3 दिन से सिलेंडर नहीं मिला है, ताहिर गैस एजेंसी पर परेशान किया जा रहा है। गांव जारई निवासी छाया ठाकुर ने कहा कि चंदौसी की ताहिर भारत गैस एजेंसी पर महिलाओं की कोई लाइन लगी नहीं है। जब मैंने कहा कि एक लाइन महिलाओं की लगवा दीजिए। इसी बात पर नाराज होकर कहा गया कि तुम ही बोलने वाली हो तुम ही लड़ने वाली हो और कोई नहीं है। सरकार के नियमों का यहां पालन नहीं हो रहा है, मुझे गैस नहीं दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में बिजली की दरें बढ़ाने का विरोध:निजीकरण, प्रीपेड स्मार्ट मीटर, ट्रांसफर जलने की घटना सहित कई कारण गिनाए
    Next Article
    घाटमपुर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर:40 लाख की जमीन कराई कब्जामुक्त, बंजर भूमि पर हो रही थी प्लाटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment