Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेंडरों के साथ जमीन पर बैठे विधायक, खत्म हुआ धरना:छह दिनों से अनशन पर थे स्ट्रीट वेंडर, नगर विकास मंत्री से होगी वार्ता

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के सरोजिनी नायडू मार्ग के स्ट्रीट वेंडरों और नगर निगम के बीच पिछले छह दिनों से जारी गतिरोध रविवार को समाप्त हो गया। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी दुकानदारों को फल खिलाया और उनका अनशन तुड़वाया। इससे पहले विधायक धरना दे रहे दुकानदारों के साथ जमीन पर ही बैठ गए। जमीन पर बैठकर उन्होंने कहा कि मैं आपका साथी हूं यहीं बैठा रहूंगा। विधायक ने वेंडरों को आश्वासन दिया कि उनके हक की लड़ाई अब शासन स्तर पर लड़ी जाएगी। सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपेगा। छह दिरों से विरोध प्रदर्शन, अनशन एजी सब्जी मंडी चौराहे पर 'आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन हॉकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी' के बैनर तले वेंडर पिछले 6 दिनों से 'अर्बन बाजार' के टेंडर के विरोध में धरने पर थे। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई जब धरना स्थल पर पहुचे तो वे प्रोटोकॉल छोड़ वेंडरों के साथ जमीन पर ही बैठ गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारंपरिक रूप से रोजगार कर रहे लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। वेंडरों का आरोप है कि नगर निगम का नया 'अर्बन बाजार' प्रस्ताव स्ट्रीट वेंडर कानून 2014 का खुला उल्लंघन है। यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार वर्ष 2020 में टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) ने इसी मार्ग पर 450 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पास किया था। नया टेंडर उन दुकानदारों के अस्तित्व पर संकट पैदा कर रहा है जो कई पीढ़ियों से यहां अपना छोटा व्यवसाय कर रहे हैं। विरोध स्वरूप दुकानदारों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाएगा विधायक के साथ हुई वार्ता के बाद तय हुआ है कि यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल कल लखनऊ में नगर विकास मंत्री से मुलाकात करेगा। इस दौरान नगर निगम की नई नीति और स्ट्रीट वेंडरों की कानूनी स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। धरना समाप्त होने के दौरान पार्षद पंकज जयसवाल, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल, यूनियन अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुधाकर सिंह, भोला तिवारी, आशीष द्विवेदी, रितेश श्रीवास्तव और सैकड़ों की संख्या में वेंडर उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन दोस्तों की मौत के मामले में फरार चालक गिरफ्तार:टीयूवी ने मारी थी बाइक को टक्कर, मधुबन रोड पर देर रात हुआ था हादसा
    Next Article
    बजरिया में तीसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत:जीने से उतरते वक्त पैर फिसला, रेलिंग में फंसने से गंभीर चोट आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment