Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऊंचाहार एनटीपीसी में आउटसोर्स कर्मियों का प्रदर्शन:पुलिस पर रोकने का आरोप; ‘अवैध वसूली’ को लेकर गरमाया विवाद

    8 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के एनटीपीसी ऊंचाहार में चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए गंभीर आरोप लगाए। विजय विद्रोही ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क के दूसरे छोर पर रोककर धरना विफल करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीपीसी प्रबंधन, ठेकेदार और जिला प्रशासन की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल चल रहा है। बातचीत के बहाने धमकी देने का दावा विद्रोही के अनुसार, सीओ डलमऊ, कोतवाली प्रभारी और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज ने पहले नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया और आंदोलन करने पर मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने मजदूरों को गेट नंबर-1 तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की। ‘करोड़ों की अवैध वसूली’ का आरोप ऐक्टू अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले एक साल से निगरानी कमेटी बनाने और अवैध वसूली रोकने की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डरा-धमकाकर करीब 2000 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक वसूली की जा रही है, जिसमें ठेकेदारों के साथ कुछ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भूमिका भी है। प्रदूषण और मजदूर हितों पर सवाल विद्रोही ने एनटीपीसी के प्रदूषण और ऐश पोंड्स के रखरखाव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों पर कार्रवाई होती है, लेकिन औद्योगिक प्रदूषण और स्थानीय आबादी के स्वास्थ्य पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। आंदोलन जारी रखने की चेतावनी ऐक्टू ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के शोषण, कथित अवैध वसूली और प्रदूषण के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि दमन के बावजूद आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रील बनाते समय डिवाइडर से टकराई बाइक,युवती की मौत:गाजियाबाद में बिना हेलमेट 70 की स्पीड में गाड़ी चला रही थी, दोस्त घायल
    Next Article
    चोरों ने बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़ा, VIDEO:बीस मिनट तक घर के अंदर रहे, सुल्तानपुर कार्यक्रम में गए थे मालिक, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment