Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरों ने बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़ा, VIDEO:बीस मिनट तक घर के अंदर रहे, सुल्तानपुर कार्यक्रम में गए थे मालिक, घटना CCTV में कैद

    7 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली लोधीपुर स्थित सिटी पार्क कॉलोनी में एक बैंक मैनेजर के मकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह वारदात 12 अप्रैल की रात रोजा थाना क्षेत्र के लोधीपुर स्थित सिटी पार्क कॉलोनी में हुई। चोरों ने बैंक मैनेजर मीनाक्षी के मकान के बाहर लगे ताले तोड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर करीब बीस मिनट तक मकान के अंदर रहे और फिर बाहर निकलते हुए भी दिखाई दिए। फुटेज में चार से पांच चोर नजर आ रहे हैं। बैंक मैनेजर मीनाक्षी किराए के मकान में रहती हैं और घटना के समय सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थीं। रविवार दोपहर जब पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो उन्होंने तुरंत मीनाक्षी और पुलिस को सूचना दी। सिटी पार्क कॉलोनी को शाहजहांपुर की सबसे सुरक्षित कॉलोनियों में से एक माना जाता है। यहां बड़े उद्योगपति और अधिकारी निवास करते हैं, और जगह-जगह सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद हुई इस वारदात ने कॉलोनीवासियों को दहशत में डाल दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मकान के ताले तोड़े गए हैं, लेकिन चोरी हुई है या नहीं, यह बैंक मैनेजर के वापस आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने इसी कॉलोनी में एक और मकान में घुसने की कोशिश की थी। बता दें कि इससे पहले भी थाना सदर बाजार और चौक कोतवाली क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऊंचाहार एनटीपीसी में आउटसोर्स कर्मियों का प्रदर्शन:पुलिस पर रोकने का आरोप; ‘अवैध वसूली’ को लेकर गरमाया विवाद
    Next Article
    महोबा में अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत:ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, ग्वालियर में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment