Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में डीसीएम-टेंपो की टक्कर में किशोर की मौत:नागल-टपरी मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के नागल-टपरी मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो पलटने से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पनियाली कासिमपुर निवासी रौनक सैनी (16) बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह सुभरी मेहराब के पास पहुंचा, उसकी बाइक की टक्कर एक टेंपो से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसी दौरान सामने से आ रही डीसीएम भी बाइक से टकरा गई। दोहरी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर सड़क पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक इमरान (निवासी मीरपुर मोहनपुर) समेत रविंद्र वालिया, शबनम, शबीना और 8 वर्षीय फजाई घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तेजी से राहत कार्य के चलते घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर बहुत तेज थी, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP सरकार में UP के दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार:सपा नेता रामजीलाल सुमन ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
    Next Article
    आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा मार्ग नो–ट्रैफिक जोन:अलीगढ़ में 14 अप्रैल को कई रास्ते रहेंगे बंद, भारी वाहनों के साथ ही ऑटो और ई–रिक्शा पर प्रतिबंध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment