Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी:MP-UP और राजस्थान में पारा 40°C के पार; महाराष्ट्र-तेलंगाना में हीटवेव का अलर्ट

    7 hours ago

    2

    0

    देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पारा 40°C के पार पहुंच गया है। राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भी पारा 40°C से ऊपर रहा, जहां नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 42.1°C दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो सप्ताह में तापमान 6 से 8°C तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, IMD ने जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल से लू चलेगी, 17 जिलों में अलर्ट, तापमान 42°C के पार तेज गर्मी से पूरा मध्य प्रदेश तप रहा है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 16 मार्च से प्रदेश में हीटवेव यानी, लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: लू की चेतावनी, पारा 41°C के पार, कई जिलों में भी बादल भी छाए मौसम विभाग ने राजस्थान में 17 अप्रैल से हीटवेव की चेतावनी दी है। बाड़मेर, जैसलमेर के बाद कोटा में भी पारा 41°C के पार चला गया है। चूरू, चित्तौड़गढ़ में भी कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में दिन में हल्की गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 7 शहरों में पारा 38°C के पार, 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश के आसार हरियाणा में मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा 39.4°C तापमान फरीदाबाद में दर्ज किया गया। प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर चला गया। 17 और 18 अप्रैल को कुछ जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में कल से बारिश की संभावना, केदारनाथ में अप्रैल में 5वीं बार बर्फबारी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में गुरुवार से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। केदारनाथ में अप्रैल में 5वीं बार बर्फबारी हुई। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी, 16 से बारिश-आंधी की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। 16 से लगातार चार दिन बारिश और आंधी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। पटियाला में सबसे अधिक 37.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 17 से 19 अप्रैल तक बारिश की संभावना, अप्रैल में सामान्य से 114% अधिक बारिश हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल तक पूरे राज्य में मौसम खराब रहेगा। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। अप्रैल में सामान्य से 114% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'महाभारत' के क्यूट बाल बलराम याद हैं? 38 साल में बदली तकदीर, बने TV के सबसे फेमस खलनायक, कद-काठी देख थर-थर कांपते हैं हीरो
    Next Article
    सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:महिलाओं की एंट्री के लिए दलीलें रखी जाएंगी; विरोध में सरकार, कहा- कई देवी मंदिरों में पुरुष बैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment