Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US में Hyderabad के अंशुल को सिर में मारी 3 गोलियां, परिवार ने MEA से लगाई शव लाने की गुहार

    14 hours ago

    2

    0

    अमेरिका से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवरी करने के दौरान कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह दुखद घटना 5 जून को हुई, जिसकी जानकारी युवक के परिजनों ने दी है। मृतक का परिवार हैदराबाद के पास गुंडलापोचमपल्ली इलाके में रहता है।इस घटना पर न्यूयॉर्क में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गहरा दुख जताया है। दूतावास ने शनिवार देर रात 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "फिलाडेल्फिया में भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा की अचानक हुई मौत से हमें बेहद दुख हुआ है। इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। हम परिवार के लगातार संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद दे रहे हैं।" इसे भी पढ़ें: विदेश दौरों से परहेज करने वाले Xi Jinping अचानक North Korea क्यों जा रहे?पार्ट-टाइम काम के दौरान जाल में फंसायामृतक अंशुल की बहन तन्वी ने रोते हुए मीडिया को बताया कि उनके भाई उत्तरी फिलाडेल्फिया की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। वीकेंड पर कुछ अतिरिक्त कमाई के लिए वह पिज्जा डिलीवरी का पार्ट-टाइम काम भी करते थे।तन्वी ने बताया, "हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अंशुल के सिर में तीन गोलियां मारी गईं और उन्हें सड़क पर तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि उनके पास से कोई लूटपाट नहीं की गई। अंशुल को पिज्जा पहुंचाने के लिए एक बिल्कुल सुनसान इलाके में भेजा गया था, जो कि एक सोची-समझी साजिश थी। उन्हें जानबूझकर मारने के लिए ही वहां बुलाया गया था। मुझे नहीं पता कि कातिलों को इससे क्या मिला, लेकिन उन्होंने हमारा भाई हमसे हमेशा के लिए छीन लिया।"विदेश मंत्रालय से शव भारत लाने की गुहारअंशुल की बहन तन्वी ने इस मामले में अमेरिकी प्रशासन से सख्त न्याय की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके भाई के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने का इंतजाम किया जाए। तन्वी ने कहा, "हमें बताया गया है कि सोमवार को शव सौंप दिया जाएगा, बस हम यही चाहते हैं कि वह जल्द घर आ जाए। अमेरिकी मीडिया की खबरों की मानें तो दो बंदूकधारी काले रंग का नकाब पहने और पीठ पर बैग लटकाए हुए दिखे थे, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।" इसे भी पढ़ें: नेपाल के विदेश मंत्री Shishir Khanal ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर Kalapani-Lipulekh पर चेताया भीचार साल पहले पढ़ाई के लिए गए थे अमेरिकापारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अंशुल करीब चार साल पहले अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका गए थे। वहां पढ़ाई खत्म होने के बाद वह नौकरी कर रहे थे। तन्वी ने एक और चौंकाने वाली बात बताई कि इससे पहले भी अमेरिका में कुछ बदमाशों ने अंशुल को निशाना बनाया था और उनसे सोने की चेन, फोन और कैश लूट लिया था। इस घटना के बाद से पूरे गुंडलापोचमपल्ली इलाके में शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    America में फिर भारतीय निशाने पर, Philadelphia में हैदराबाद के Anshul की गोली मारकर हत्या।
    Next Article
    विदेश दौरों से परहेज करने वाले Xi Jinping अचानक North Korea क्यों जा रहे?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment