Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPTET 2026 के लिए 5.35 लाख ने कराया पंजीकरण:UPESSC का अनुमान, 25-30 लाख पहुंचेगी आवेदकों की संख्या

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली यूपी टीईटी 2026 को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 5.35 लाख अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। आयोग का अनुमान है कि इस वर्ष आवेदकों की कुल संख्या 25 से 30 लाख के पार जा सकती है। चार साल पहले जब TET का फाॅर्म आया था तो लगभग 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। लंबे अंतराल के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ होने की संभावना है। जो एक बड़े अंतर के साथ ही रिकार्ड होगा। ​पंजीकरण और महत्वपूर्ण तिथियां ​अब तक 3.40 लाख अभ्यर्थियों ने 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को पहले OTR पूर्ण करना अनिवार्य है, उसके बाद ही वे आवेदन कर सकेंगे। नियमों में बदलाव और अन्य सूचनाएं सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के लिए इस बार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को अर्हक अंकों (Qualifying Marks) में छूट देने का बड़ा निर्णय लिया गया है। परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन OMR शीट स्कैनिंग के जरिए होगा, जिसमें बहुस्तरीय जांच की व्यवस्था रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उरई में अंबेडकर जयंती पर RSS का पथ संचलन:जालौन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया, बाबा साहब के योगदान को याद किया
    Next Article
    'वह वापस लौटकर आएगी...' आशा भोसले ने पोती से किया था खास वादा, जनाई ने शेयर किया दादी का आखिरी अनदेखा Video

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment