Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC में कानपुर की श्वेता वर्मा की 21वीं रैंक:4 महीने पहले मां बनीं; दूरदर्शन में असिस्टेंट इंजीनियर

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर नगर के शिवराजपुर कस्बे की श्वेता वर्मा ने यूपीपीसीएस (UPPCS) परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल किया। उन्हें एसडीएम का पद मिलने की संभावना है। श्वेता की शादी 4 साल पहले सुधांशु कुमार से हुई थी। श्वेता अभी चार महीने पहले ही मां बनी हैं। बेटी को जन्म दिया है। श्वेता ने रामसहाय इंटर कॉलेज, बैरी शिवराजपुर से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की और फिर प्रयागराज से बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्तमान में श्वेता और उनके पति सुधांशु कुमार, दोनों दूरदर्शन दिल्ली में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। श्वेता के पिता जगदीश वर्मा सरकारी बैंक में कैशियर के पद से रिटायर हुए। जबकि मां हाउस वाइफ हैं। श्वेता तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं। उनके छोटे भाई शैलेंद्र वर्मा शिवराजपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 से सभासद हैं। छोटे भाई शैलेंद्र वर्मा ने बताया- श्वेता एक परीक्षा के संबंध में लखनऊ गई हुई हैं और शाम तक शिवराजपुर स्थित अपने घर लौट आएंगी। परिवार व क्षेत्र वासी उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शास्त्रीनगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू:नगरपालिका और समिति ने मिलकर लोगों को किया जागरूक
    Next Article
    गाजियाबाद में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला:10 से अधिक युवकों ने घेरकर बरसाए लाठी डंडे, तमंचे से फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment