Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPCS सफल अभ्यर्थियों का सम्मान:भूमि IAS सेंटर में 'Toppers' Talk' का आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भूमि IAS सेंटर में रविवार को 'Toppers' Talk' और सफल अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में UPPCS 2024 बैच के सफल उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया, साथ ही तैयारी कर रहे छात्रों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर UPPCS टॉपर पूजा तिवारी (रैंक 07, डिप्टी कलेक्टर) और निशु शुक्ला (रैंक 34, कमर्शियल टैक्स ऑफिसर) को भूमि IAS के निदेशक ओ. पी. नारायण ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एकेडमिक कोऑर्डिनेटर विशिष्ट मिश्रा ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सफलता के लिए निरंतरता,आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक कार्यक्रम के दौरान पूजा तिवारी ने अपनी तैयारी की यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए निरंतरता, सही रणनीति और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को अपने कॉन्सेप्ट मजबूत रखने और नियमित अभ्यास करने की सलाह दी।निशु शुक्ला ने छात्रों के विभिन्न सवालों के विस्तार से जवाब दिए। उन्होंने परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और उत्तर लेखन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उनके अनुभवों से उपस्थित अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने की स्पष्ट दिशा मिली। अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया 'Toppers' Talk' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रेरणा और सकारात्मकता का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के अंत में भूमि IAS की ओर से सभी अतिथियों, सफल अभ्यर्थियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को सही दिशा और निरंतर प्रेरणा मिलती रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया:नदी में मिला था छात्र का शव, दोस्त की बहन के जन्मदिन पर गया था
    Next Article
    449 रिक्रूट आरक्षियों ने चित्रकूट में ली शपथ:नौ माह के प्रशिक्षण, दीक्षांत परेड समारोह आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment