Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    449 रिक्रूट आरक्षियों ने चित्रकूट में ली शपथ:नौ माह के प्रशिक्षण, दीक्षांत परेड समारोह आयोजित

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 449 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार परेड प्रदर्शन कर अपने अनुशासन और दक्षता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने परेड की सलामी ली, जबकि जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुसार, आरटीसी पुलिस लाइन चित्रकूट को 450 रिक्रूट आरक्षी आवंटित किए गए थे। इनमें JTC चित्रकूट के 237, JTC प्रतापगढ़ के 90 और JTC प्रयागराज के 122 प्रशिक्षु शामिल थे। एक प्रशिक्षु के अवकाश पर अनुपस्थित होने के कारण कुल 449 रिक्रूट आरक्षियों ने अपना नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण पूरा किया। समारोह की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई, जब परेड कमांडर तृतीय द्वारा टुकड़ियों को परेड स्थल पर लाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के आगमन पर औपचारिक अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर उन्होंने सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी स्वीकार की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त बनने का संदेश दिया। रिक्रूट आरक्षियों ने उनके संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सर्वजीत को शारीरिक प्रशिक्षण, आशुतोष कुमार यादव को पदाति प्रशिक्षण व कंप्यूटर साइंस, तथा बृजनंद यादव को शस्त्र प्रशिक्षण सहित कई विधाओं में सम्मान मिला। आशुतोष कुमार यादव को सर्वांग सर्वोत्तम घोषित किया गया। उपनिरीक्षक मेवालाल मौर्य को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार दिया गया। समारोह के अंतिम चरण में, एसपी अरुण कुमार सिंह ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों, प्रशिक्षुओं के परिजनों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPCS सफल अभ्यर्थियों का सम्मान:भूमि IAS सेंटर में 'Toppers' Talk' का आयोजन
    Next Article
    सपा नेत्री के बेटे को कार ने मारी टक्कर:मेरठ के सेंट जॉन्स स्कूल से जुड़ी है कार, पहले कट चुके 19 चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment