Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल:बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में रविवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बेटी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित हरित ढाबा के पास हुई। आलमऊ सराय गांव निवासी 55 वर्षीय इरशाद अपनी 30 वर्षीय बेटी नगमा और दो नातिनों, 3 वर्षीय रुमैशा व 1 वर्षीय हुमैरा के साथ बांगरमऊ बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी नगमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक इरशाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हादसे में इरशाद की दोनों नातिनें सुरक्षित बताई जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में चोरी का खुलासा, महिला समेत दो अरेस्ट:पूर्व किराएदार ने घर से चुराए थे जेवर, 20 लाख का माल बरामद
    Next Article
    मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पीटा:होमगार्ड परीक्षा देने आए युवक से मारपीट, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment