Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में चोरी का खुलासा, महिला समेत दो अरेस्ट:पूर्व किराएदार ने घर से चुराए थे जेवर, 20 लाख का माल बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 1 लाख 75 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह घटना 23 अप्रैल की है। एबी नगर निवासी मनीष शुक्ला उर्फ सौरभ ने कोतवाली सदर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में पहले किराए पर रह चुके राज पांडेय और उनकी पत्नी इंदू पांडेय ने उनकी मां के जेवरात के बक्से का ताला तोड़कर चोरी की और फिर मकान खाली कर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंदू पांडेय और कुलदीप सोनी को हुसैन नगर की ओर जाने वाली नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान महिला आरोपी के पास से नकदी और कई सोने के जेवरात बरामद हुए, जबकि कुलदीप सोनी के पास से हार, चेन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला। पूछताछ में इंदू पांडेय ने बताया कि वह करीब तीन साल पहले मनीष शुक्ला के मकान में किराएदार के रूप में रहती थी। उसने धीरे-धीरे घरवालों का भरोसा जीता और चाबी की मदद से स्टोर रूम से जेवरात चोरी कर लिए। इंदू ने यह भी बताया कि उसने कुछ जेवरात पहले ही लखनऊ में एक सर्राफा व्यापारी को बेच दिए थे और उसी पैसे से एक प्लॉट भी खरीदा था। शेष जेवरात बेचने के लिए वह कुलदीप सोनी के संपर्क में थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव:पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई, शिनाख्त के प्रयास जारी
    Next Article
    उन्नाव सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल:बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment