Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव रेलवे फाटक मरम्मत कार्य स्थगित:मशीन न मिलने से टला 59 घंटे का ब्लॉक निरस्त हुआ, आवागमन शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रायबरेली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 126 (स्पेशल) पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कार्य मशीन उपलब्ध न होने के कारण टाला गया है। पहले यह फाटक 13 अप्रैल की सुबह 7 बजे से 15 अप्रैल की शाम 6 बजे तक, कुल 59 घंटे के लिए बंद किया जाना था। सीओ इंजीनियर (पीडब्ल्यूआई) कार्यालय ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी थी। मोतीनगर–आवास विकास के बीच स्थित इस फाटक पर ट्रैक की मरम्मत, मशीन पैकिंग और ओवरहॉलिंग का कार्य प्रस्तावित था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य ट्रैक की मजबूती और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रस्तावित बंदी के दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन रेलवे फाटक से संभव नहीं होता। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता था। रेलवे विभाग ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में ओवरब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी थी, ताकि यातायात सुचारू रहे। स्थानीय प्रशासन को भी वैकल्पिक मार्गों पर यातायात का दबाव संभालने के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। रेलवे विभाग ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया था कि फाटक बंद रहने की अवधि में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती की जाए। साथ ही, मौके पर संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और मार्गदर्शन के लिए कर्मियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया था, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सेक्शन इंजीनियर महेश मीणा ने बताया कि मशीन उपलब्ध न होने के कारण कार्य स्थगित किया जा रहा है। मशीन आने के बाद पुनः सूचना देते हुए कार्य शुरू किया जाएगा। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकर जयंती को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट:नवागत एसपी ने थानेदारों को पढ़ाया कानून का पाठ
    Next Article
    इटावा में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य:सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु 15 अप्रैल तक विशेष अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment