Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव पुलिस विभाग में उपनिरीक्षकों के तबादले:SSP ने चार को नई जिम्मेदारी सौंपी, हाजीपुर चौकी इंचार्ज बने सुधीर

    5 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने चार उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है, जिससे विभिन्न थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाया जा सके। जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक धर्मराज सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना बांगरमऊ का चौकी प्रभारी गंजमुरादाबाद बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक विजय चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से थाना आसीवन की हैदराबाद चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सोनकर को थाना बांगरमऊ से स्थानांतरित कर थाना आसीवन की रसूलाबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुधीर कुमार को थाना गंगाघाट से हटाकर हाजीपुर चौकी, थाना गंगाघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, समय-समय पर ऐसे फेरबदल से कार्य में पारदर्शिता आती है और क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। गौरतलब है कि पूर्व में हाजीपुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया था, गंजमुरादाबाद चौकी इंचार्ज को दूसरी चौकी में स्थानांतरित किया गया था, और रसूलाबाद चौकी इंचार्ज का निरीक्षक पद पर प्रमोशन हो गया था। इन कारणों से ये तीनों चौकियां खाली चल रही थीं। नई तैनाती मिलने के बाद, संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में बारात से लौटे युवक की संदिग्ध मौत:गर्दन पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
    Next Article
    थोड़ी राहत लेकर आएगा मई का महीना, अगले तीन दिन तक जारी रहेगा गर्मी का कहर, 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment