Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दिनदहाड़े फायरिंग का VIDEO:युवक ने तमंचे से फायर किया, पीड़ित ने CM से की शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के छिपियाना मोहल्ला में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपियाना चौराहा स्थित अलहुदा इंटर कॉलेज के पास एक युवक द्वारा अवैध तमंचे से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एबी नगर निवासी रियाज उर्फ लाला कथित तौर पर उमैर को जान से मारने की नीयत से मौके पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने अवैध तमंचे से फायरिंग की और खुलेआम धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक हथियार लहराते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने ऐसी घटनाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और किला चौकी पुलिस को भी अवगत कराया। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि सूचना के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की कथित लापरवाही से नाराज होकर पीड़ित ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेनवॉश कर बनाते थे धर्मांतरण गैंग का प्रचारक:इस्लामिक किताबों में छपता था नाम,पाकिस्तान में बैठे लोगों से होती थी बात, रिमांड में हुए बड़े खुलासे
    Next Article
    DM ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:मरीजों से बात कर फीडबैक लिया, साफ-सफाई और डॉक्टरों की उपस्थिति पर निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment