Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:गोकुल खेड़ा के पास हादसा, मेट्रो कर्मी मोहम्मद दानिश की पहचान

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गोकुल खेड़ा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान विकास नगर, अजगैन निवासी मोहम्मद दानिश (18) पुत्र यासीन के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहम्मद दानिश शुक्लागंज के गांधी नगर इलाके में किराए पर रहता था और नौकरी करता था। वह कानपुर में मेट्रो परियोजना के तहत वेल्डिंग का काम करता था। बताया जाता है कि वह काम पर आने-जाने के लिए रोजाना रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल करता था। सोमवार को भी दानिश किसी काम से निकला था, तभी गोकुल खेड़ा के पास अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी तेजी से हुई कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रेन की तेज रफ्तार के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मद दानिश के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार पर इस घटना से गहरा दुख पहुंचा है। परिजनों ने बताया कि करीब तीन साल पहले दानिश के एक भाई की भी मौत हो गई थी। अब दानिश की मौत से परिवार में केवल एक बहन बची है। अजगैन थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आंबेडकर जयंती पर ट्रैफिक डायवर्जन:कंपनी बाग समेत कई रास्ते बंद, जानिए वैकल्पिक मार्ग
    Next Article
    अमेरिका ने घटाया टैरिफ, रूस ने खोले दरवाजे:कानपुर लेदर कारोबार को राहत; ऑर्डर में तेजी; रिकॉर्ड निर्यात की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment