Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला:फंदे पर लटका देख परिजनों पुलिस को सुचना दी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    8 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के पेसारी गांव में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेज दिया है। मृतक की पहचान परशुराम के पुत्र धर्मेश के रूप में हुई है। शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता परशुराम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उपनिरीक्षक मानिक राम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। धर्मेश का विवाह 5 मई 2025 को सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊ मंसूरपुर निवासी अरविंद की बेटी सोनी के साथ हुआ था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसके बड़े भाई का नाम अमित और छोटे भाई का नाम मनीष है। उसकी एक विवाहित बहन अनीता और एक छोटी बहन हिमांशी है। धर्मेश मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। मृतक की मां पुष्पा सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिता परशुराम की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश:हालत गंभीर, प्रेम-प्रसंग में हुआ था विवाद; परिजनों ने 3 लोगों पर आरोप लगाया
    Next Article
    आगरा में बिचपुरी–ईदगाह के बीच फाटक नंबर 8 रहेगा बंद:वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment