Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश:हालत गंभीर, प्रेम-प्रसंग में हुआ था विवाद; परिजनों ने 3 लोगों पर आरोप लगाया

    6 hours ago

    2

    0

    इटावा के भरथना कस्बे में गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद युवती ने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। कीटनाशक खाने से बिगड़ी हालत परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद युवती ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद युवती के पिता ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है। तहरीर में मोहल्ले के तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में किशोरी का गेहूं के खेत में मिला शव:दोपहर से लापता थी बच्ची, साथ काम करने वाले बच्चे लौटे घर
    Next Article
    उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला:फंदे पर लटका देख परिजनों पुलिस को सुचना दी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment