Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में रेलवे क्रासिंग आरओबी अधूरा, आवागमन बाधित:पूर्व विधायक ने रेल मंत्री को पत्र लिखा कहा- जल्द चालू करें ब्रिज

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सरैया रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित इस परियोजना के कारण हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह आरओबी राज्य सेतु निगम और रेलवे के संयुक्त प्रयास से बनाया जा रहा है। सेतु निगम ने अपना लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन रेलवे लाइन पर गार्डर न रखे जाने के कारण रेलवे का हिस्सा अभी भी अधूरा है। इसी वजह से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अधूरे निर्माण के कारण रोजाना हजारों लोगों को रेलवे क्रासिंग पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। स्कूली बच्चे, कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। यह पुल वर्ष 2016 में बनना शुरू हुआ था, लेकिन पिछले कई वर्षों से यह अधूरा पड़ा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए, पूर्व विधायक एवं अधिवक्ता रामकुमार ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने और रेलवे द्वारा गार्डर रखवाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। रामकुमार ने मंत्रालय से संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि आरओबी का निर्माण शीघ्र पूरा हो सके। उनके अनुसार, पुल के बन जाने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लोगों को दैनिक परेशानियों से राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत:संतकबीरनगर में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, तीसरा गंभीर घायल
    Next Article
    इटावा के खिलाड़ियों ने इंडिया स्केट गेम्स में जीते गोल्ड-सिल्वर:चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का शानदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment