Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ‘ई-नगर सेवा’ शुरू:घर बैठे कर सकते हैं टैक्स जमा, 45 दिन में नामांतरण का दावा

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव नगर पालिका परिषद ने शहरवासियों को सुविधा प्रदान करते हुए ‘ई-नगर सेवा’ की शुरुआत की है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि इस नई डिजिटल व्यवस्था से अब नागरिक घर बैठे ही अपने टैक्स का भुगतान कर सकेंगे और उन्हें लंबी लाइनों में खड़े होने से छुटकारा मिलेगा। अध्यक्ष ने जानकारी दी कि पिछले ढाई से तीन वर्षों से नागरिकों को टैक्स जमा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में नगर पालिका कार्यालय में लंबी कतारें लगती थीं। ‘ई-नगर सेवा’ लागू होने के बाद अब लोग 24 घंटे कहीं से भी ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेंगे। भुगतान के तुरंत बाद उन्हें रसीद भी उनके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी। नागरिक किसी भी समय सुविधा का लाभ उठा सकें उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से वे सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो पहले नगर पालिका कार्यालय आकर टैक्स जमा करने पर मिलती थीं। इससे समय की बचत होगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तथा सुविधाजनक बनेगी। नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया में भी एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले इस कार्य में महीनों, बल्कि कई बार सालों तक देरी की शिकायतें आती थीं। अब नगर पालिका ने इसे समयबद्ध करते हुए 45 दिन के भीतर नामांतरण पूरा करना अनिवार्य कर दिया है। यदि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं होता है, तो संबंधित मामले की जानकारी स्वतः मुख्यमंत्री पोर्टल पर चली जाएगी। वहां से संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी होगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सालभर यानी 365 दिन लगातार लागू रहेगी, जिससे नागरिक किसी भी समय सुविधा का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही टैक्स जमा करने पर छूट की भी घोषणा की गई है। 15 मई तक टैक्स जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि 15 नवंबर तक 10 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। नगर पालिका की इस पहल को शहर में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नागरिकों को उम्मीद है कि इससे उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में कम दर्ज हो रहे RTI मामले:राज्य सूचना आयुक्त बोले, 2 साल में 317 आवेदन लंबित
    Next Article
    गदाखेड़ा में महिला ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment