Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में कम दर्ज हो रहे RTI मामले:राज्य सूचना आयुक्त बोले, 2 साल में 317 आवेदन लंबित

    3 hours ago

    2

    0

    राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स शनिवार को जौनपुर पहुंचे। डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जौनपुर में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के मामले कम दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आरटीआई आवेदनों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। आयुक्त वत्स ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों में जौनपुर में कुल 1244 आरटीआई मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 927 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 317 मामले अभी भी लंबित हैं। वीरेंद्र सिंह वत्स ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस मंशा से आरटीआई आवेदन किया जाता है, उसका समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने जन सूचना अधिकारियों को एक महीने के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि यदि जन सूचना अधिकारी एक महीने के अंदर जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो प्रथम अपील की जा सकती है। यदि मामला जिले के डीएम स्तर का है, तो उनके स्तर से जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। यदि आवेदक को वहां से भी राहत नहीं मिलती, तो वह आयोग में शिकायत दर्ज कर सकता है। आयोग का लक्ष्य है कि तीन सुनवाई में शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान हो जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में वृद्ध ने की आत्महत्या:मानसिक तनाव से जूझ रहे थे, फंदे से लटकता मिला शव
    Next Article
    उन्नाव में ‘ई-नगर सेवा’ शुरू:घर बैठे कर सकते हैं टैक्स जमा, 45 दिन में नामांतरण का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment