Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गदाखेड़ा में महिला ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस के सासनी के गदाखेड़ा गांव में शनिवार को एक 20 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान विक्की कुशवाहा की पत्नी रेनू के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। महिला के मायके पक्ष के लोग घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ‘ई-नगर सेवा’ शुरू:घर बैठे कर सकते हैं टैक्स जमा, 45 दिन में नामांतरण का दावा
    Next Article
    केन्द्रीय विद्यालय में मॉक ड्रिल का अभ्यास:श्रावस्ती मे अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव का लाइव अभ्यास कराया, छात्र छात्राएं हुई जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment